कोरबा, मानिकपुर चौकी क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले मानिकपुर फाटक के पास आज सुबह 9:15 में एक दर्दनाक हादसे ने एक बुजुर्ग की जान ले ली, ट्रक क्रमांक सीजी10 सी 3352 के ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बुजुर्ग को लिया अपनी चपेट में जिससे हनुमानदीन कुम्हार 58 वर्ष की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है,







