मंत्री-सांसद आवास के पास युवती पर चाकू से हमला, CCTV न होने से बेखौफ अपराधी, पंप हाउस क्षेत्र में दहशत

कोरबा, शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सीएसईबी चौक से पंप हाउस जाने वाले मुख्य मार्ग पर, जहां मंत्री और सांसद के शासकीय आवास स्थित हैं, वहीं एक युवती पर अज्ञात हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे पंप हाउस क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।

घटना उस मार्ग पर हुई है जहां से रोजाना अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों का आना-जाना लगा रहता है। हैरानी की बात यह है कि इतने संवेदनशील इलाके में अब तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। मंत्री और सांसद के सरकारी बंगले के बाहर भी CCTV कैमरे नहीं लगे हैं, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी क्षेत्र में करीब एक वर्ष पहले भी युवतियों से लूट और ब्लेड मारने की घटनाएं हो चुकी हैं। उस समय भी सुरक्षा बढ़ाने की मांग उठी थी, लेकिन जिम्मेदारों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। नतीजा यह हुआ कि अब एक बार फिर उसी इलाके में युवती पर जानलेवा हमला हो गया।

इस मार्ग पर पंचवटी विश्राम गृह, CSEB ऑफिसर कॉलोनी और CSEB मैदान जैसे महत्वपूर्ण स्थल मौजूद हैं, जहां समय-समय पर जिले के बड़े कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इसके बावजूद सुरक्षा के नाम पर यहां कोई ठोस व्यवस्था नहीं है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि इस मार्ग पर CCTV कैमरे लगे होते, तो हमलावर की पहचान आसानी से हो सकती थी और पुलिस को उसे पकड़ने में देर नहीं लगती। कैमरों की अनुपस्थिति में अपराधी वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जा रहे हैं।

घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से तत्काल इस मार्ग पर CCTV कैमरे लगाने, पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक लापरवाही के कारण ऐसी घटनाएं दोहराई जाती रहेंगी?

  • Related Posts

    राह चलती लड़की से मारपीट कर लूट करने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे,

    कोरबा, 30.03.2026…

    Read more

    ग्राम पंचायत जवाली में आवारा पशुओं की व्यवस्था पर तीसरी अंतिम बैठक : गौठान संचालन, चारे-पानी और किसानों के नुकसान को लेकर उठे गंभीर सवाल

    ग्राम पंचायत…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    राह चलती लड़की से मारपीट कर लूट करने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे,

    राह चलती लड़की से मारपीट कर लूट करने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे,

    ग्राम पंचायत जवाली में आवारा पशुओं की व्यवस्था पर तीसरी अंतिम बैठक : गौठान संचालन, चारे-पानी और किसानों के नुकसान को लेकर उठे गंभीर सवाल

    ग्राम पंचायत जवाली में आवारा पशुओं की व्यवस्था पर तीसरी अंतिम बैठक : गौठान संचालन, चारे-पानी और किसानों के नुकसान को लेकर उठे  गंभीर सवाल

    व्यापारियों की आवाज दिल्ली में गूंजेगी, 45वें स्थापना दिवस पर होगा विशाल व्यापारी महासम्मेलन

    व्यापारियों की आवाज दिल्ली में गूंजेगी, 45वें स्थापना दिवस पर होगा विशाल व्यापारी महासम्मेलन

    बालको कर रहा है क्षेत्र का चहुंमुखी विकास: लखन लाल देवांगन

    बालको कर रहा है क्षेत्र का चहुंमुखी विकास: लखन लाल देवांगन

    AK गुरुकुल कॉलेज के संस्थापक अक्षय दुबे सम्मानित, 5 साल की उपलब्धि, संस्था ने संस्थापक का किया सम्मान

    AK गुरुकुल कॉलेज के संस्थापक अक्षय दुबे सम्मानित, 5 साल की उपलब्धि, संस्था ने संस्थापक का किया सम्मान

    नए बीटीएपी एल्यूमिना रेलवे रेक के साथ बालको ने आपूर्ति श्रृंखला को किया और मजबूत

    नए बीटीएपी एल्यूमिना रेलवे रेक के साथ बालको ने आपूर्ति श्रृंखला को किया और मजबूत