कोरबा में रिच लुक स्कूल पर गंभीर आरोप: अव्यवस्था, मनमानी फीस और एक ही दुकान से किताब खरीदने का दबाव

शिक्षा नहीं अवैध वसूली का धंधा चला रहा रिच लूक स्कूल मनमानी से परेशान होकर पैरेंट राहुल गुप्ता ने जिला प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

कोरबा जिले में संचालित रिच लुक स्कूल इन दिनों विवादों में घिरता नजर आ रहा है। स्कूल प्रबंधन पर अभिभावकों ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनमें अव्यवस्था, नियमों की अनदेखी और मनमाने तरीके से फीस वसूली प्रमुख हैं। बताया जा रहा है कि रिहायशी इलाके के बीच सड़क पर संचालित इस स्कूल में सुरक्षा मानकों का भी पालन नहीं किया जा रहा, जिससे बच्चों और अभिभावकों के लिए हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है।

अभिभावकों का कहना है कि स्कूल द्वारा एक ही निर्धारित दुकान से किताबों का पूरा किट खरीदने का दबाव बनाया जाता है, जिसके लिए मोटी रकम वसूली जाती है। इतना ही नहीं, भुगतान के लिए पक्के बिल की बजाय कच्चे बिल दिए जाने का भी आरोप है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मामले में अभिभावक राहुल गुप्ता ने खुलकर विरोध जताया है। उन्होंने बताया कि उनका बच्चा पिछले 4 वर्षों से इसी स्कूल में पढ़ रहा था, लेकिन मनमानी फीस और अव्यवस्था से परेशान होकर उन्होंने अपने बच्चे का दाखिला दूसरे स्कूल में करा दिया। विरोध करने पर स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चे की उपस्थिति को लेकर बहाना बनाते हुए उसे निकालने की बात कही गई।

इस पूरे घटनाक्रम से आहत अभिभावक ने जिला प्रशासन से शिकायत कर स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।फिलहाल, यह मामला शिक्षा व्यवस्था और निजी स्कूलों की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर रहा है, जिनका जवाब मिलना अभी बाकी है।

  • Related Posts

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    कोरबा। छत्तीसगढ़…

    Read more

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    रायपुर, वेदांता…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन, 35 यूनिट रक्तदान,

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन, 35 यूनिट रक्तदान,

    बुंदेली में बन रहा 5 हजार भक्तों के बैठने के लिए भव्य डोम,19 सितंबर को सजेगा बाबा श्याम का विराट दरबार

    बुंदेली में बन रहा 5 हजार भक्तों के बैठने के लिए भव्य डोम,19 सितंबर को सजेगा बाबा श्याम का विराट दरबार

    एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर

    एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर