फोटो-मंच की पॉलिटिक्स बनाम खाली कुर्सियों का खौफ! कोरबा भाजयुमो में छिड़ा ‘व्हाट्सऐप महाभारत’; पदाधिकारियों ने ग्रुप में ही उतारी पॉलिटिक्स की परतें, जवाब भारी पड़े तो एडमिन ने बंद की सबकी बोलती!

कोरबा भाजयुमो में ‘नोटिस बम’ से घमासान: राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से पहले 1000 की भीड़ जुटाने की चुनौती ने बढ़ाया तनाव; बैठकों में 50 युवा भी न पहुंचने पर ग्रुप में बांटे नोटिस, भड़के नेताओं ने पूछा— ‘अपनों को पर्सनल, परायों को ग्रुप में टारगेट क्यों?’


कोरबा (छत्तीसगढ़),
प्रदेश में भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार होने के बावजूद कोरबा जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में इन दिनों संगठनात्मक सक्रियता से ज्यादा ‘व्हाट्सएप लेटर वॉर’ की चर्चा है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि आगामी दिनों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नितिन नबीन जी का छत्तीसगढ़ प्रवास प्रस्तावित है, जिसके लिए जिला इकाई को करीब 1,000 कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने का बड़ा लक्ष्य मिला है। लेकिन जमीनी हकीकत यह बताई जा रही है कि सत्ता में होने के बावजूद स्थानीय बैठकों और कार्यक्रमों में 50 से अधिक युवा भी मुश्किल से जुट पा रहे हैं। इसी दबाव और कार्यकर्ताओं की बेरुखी से परेशान होकर भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा द्वारा पदाधिकारियों को जारी किए गए ‘कारण बताओ नोटिस’ ने संगठन के भीतर दबी चिंगारी को हवा दे दी है।


सार्वजनिक ‘क्लास’ पर भड़के निखिल राठौर, ‘चयनित कार्रवाई’ पर उठाए सवाल:


विवाद की शुरुआत तब हुई जब जिलाध्यक्ष की ओर से विवेक राजवाड़े, नरेंद्र बरेठ और महेंद्र दास महंत सहित कई पदाधिकारियों के नाम के कारण बताओ नोटिस गोपनीय रखने के बजाय सीधे ‘BJYM KORBA 2026’ व्हाट्सएप ग्रुप में पीडीएफ (PDF) बनाकर डाल दिए गए। इस पर हरदीबाजार के युवा नेता निखिल राठौर ने ग्रुप में ही जिलाध्यक्ष को टैग करते हुए तीखा सवाल दागा कि “ग्रुप में नोटिस डालकर मेरी छवि को ठेस पहुंचाने की कोशिश क्यों हो रही है?” उन्होंने संगठन में दोहरे मापदंड का आरोप लगाते हुए पूछा कि जिनके साथ व्यक्तिगत या पारिवारिक संबंध अच्छे हैं (जैसे अजय राठौर), उन्हें नोटिस ‘पर्सनल’ में क्यों भेजा गया, जबकि बाकियों को सार्वजनिक रूप से ग्रुप में टारगेट किया जा रहा है?


विवेक राजवाड़े का कटाक्ष— काम फोटो-मंच तक सीमित नहीं, नोटिस से कार्यकर्ता टूटता है:


दूसरी ओर, प्रशिक्षण सह प्रमुख विवेक राजवाड़े ने भी व्हाट्सएप ग्रुप में ही अपना लंबा और सधा हुआ लिखित जवाब चस्पा कर दिया। मौजूदा कार्यशैली पर व्यंग्य करते हुए उन्होंने लिखा कि उनका काम केवल “फोटो और मंच तक सीमित नहीं, बल्कि जमीन पर कार्यकर्ताओं की चिंता करना है।” उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी का ही उदाहरण देते हुए नेतृत्व से चुभता हुआ सवाल किया कि क्या वे कार्यकर्ता को सीधे नोटिस भेजते? खुद ही जवाब देते हुए लिखा— “नहीं, क्योंकि वे जानते हैं कि नोटिस से कार्यकर्ता टूटता है और संवाद से जुड़ता है।”


बवाल बढ़ा तो ग्रुप पर लगा ‘एडमिन लॉक’:


इस पूरे घटनाक्रम का सबसे रोचक पहलू यह रहा कि जैसे ही ग्रुप में नोटिस के बदले तीखे सवालों और वैचारिक कटाक्षों की झड़ी लगी, ग्रुप की सेटिंग बदलकर ‘Only admins can send messages’ (केवल एडमिन ही संदेश भेज सकते हैं) कर दी गई। सियासी जानकारों का मानना है कि जब तक बैठकों में संवाद के बजाय नोटिस का डर दिखाया जाएगा, तब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के लिए 1,000 युवाओं की भीड़ जुटाना संगठन के लिए टेढ़ी खीर ही साबित होगा। इस पूरे विवाद पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा से उनका आधिकारिक पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनसे संपर्क नहीं हो सका।

  • Related Posts

    कोरबा के लिए गौरव का क्षण: प्रतिष्ठित उद्योगपति व समाजसेवी अशोक मोदी को दिल्ली में मिलेगा ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता करेंगी सम्मानित

    कोरबा (छत्तीसगढ़),…

    Read more

    कोरबा भाजयुमो में ‘नोटिस बम’ से घमासान: व्हाट्सएप ग्रुप में सार्वजनिक क्लास लगाने पर भड़के युवा नेता; बोले- ‘अपनों को पर्सनल, परायों को ग्रुप में टारगेट क्यों?’

    कोरबा (छत्तीसगढ़),…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    कोरबा के लिए गौरव का क्षण: प्रतिष्ठित उद्योगपति व समाजसेवी अशोक मोदी को दिल्ली में मिलेगा ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता करेंगी सम्मानित

    कोरबा के लिए गौरव का क्षण: प्रतिष्ठित उद्योगपति व समाजसेवी अशोक मोदी को दिल्ली में मिलेगा ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता करेंगी सम्मानित

    फोटो-मंच की पॉलिटिक्स बनाम खाली कुर्सियों का खौफ! कोरबा भाजयुमो में छिड़ा ‘व्हाट्सऐप महाभारत’; पदाधिकारियों ने ग्रुप में ही उतारी पॉलिटिक्स की परतें, जवाब भारी पड़े तो एडमिन ने बंद की सबकी बोलती!

    फोटो-मंच की पॉलिटिक्स बनाम खाली कुर्सियों का खौफ! कोरबा भाजयुमो में छिड़ा ‘व्हाट्सऐप महाभारत’; पदाधिकारियों ने ग्रुप में ही उतारी पॉलिटिक्स की परतें, जवाब भारी पड़े तो एडमिन ने बंद की सबकी बोलती!

    कोरबा भाजयुमो में ‘नोटिस बम’ से घमासान: व्हाट्सएप ग्रुप में सार्वजनिक क्लास लगाने पर भड़के युवा नेता; बोले- ‘अपनों को पर्सनल, परायों को ग्रुप में टारगेट क्यों?’

    कोरबा भाजयुमो में ‘नोटिस बम’ से घमासान: व्हाट्सएप ग्रुप में सार्वजनिक क्लास लगाने पर भड़के युवा नेता; बोले- ‘अपनों को पर्सनल, परायों को ग्रुप में टारगेट क्यों?’

    श्री अग्रसेन गौ धाम में 17 नवंबर को मनेगी गोपाष्टमी, गौ पूजन के साथ होगा भंडारा

    श्री अग्रसेन गौ धाम में 17 नवंबर को मनेगी गोपाष्टमी, गौ पूजन के साथ होगा भंडारा

    खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: कटघोरा स्थित ‘मुरली होटल, शारदा स्वीट्स’ को आगामी आदेश तक बंद करने का नोटिस; अनहाइजीनिक स्थिति और नियमों की अनदेखी पर गिरी गाज, सांभर का लिया गया सैंपल

    खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: कटघोरा स्थित ‘मुरली होटल, शारदा स्वीट्स’ को आगामी आदेश तक बंद करने का नोटिस; अनहाइजीनिक स्थिति और नियमों की अनदेखी पर गिरी गाज, सांभर का लिया गया सैंपल

    छठ महापर्व की खुशियां साझा करने महापौर संजू देवी राजपूत से मिले डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारी, दीं हार्दिक शुभकामना

    छठ महापर्व की खुशियां साझा करने महापौर संजू देवी राजपूत से मिले डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारी, दीं हार्दिक शुभकामना