बालको की गौरवशाली विकास यात्रा से रूबरू हुए कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी

बालकोनगर, कुछ रिश्ते समय और दूरी से कभी कम नहीं होते। वर्षों तक बालको का हिस्सा रहे सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए अपने पुराने कार्यस्थल पर लौटना यादों, अनुभवों और भावनाओं से जुड़ने का एक विशेष अवसर बना। कोलकत्ता, पुणे, हैदराबाद सहित देश के विभिन्न शहरों से पहुंचे सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बालको संयंत्र का भ्रमण कर कंपनी की गौरवशाली विकास यात्रा और बदलते स्वरूप को करीब से देखा।

वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान और उनके साथ आत्मीय जुड़ाव बनाए रखने की परंपरा के तहत इस विशेष संयंत्र भ्रमण का आयोजन किया। वर्षों बाद अपने पुराने कार्यस्थल पर पहुंचे सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने उन स्थानों का दौरा किया, जहां उन्होंने अपने करियर के महत्वपूर्ण वर्ष बिताए और बालको की विकास यात्रा में अपना योगदान दिया था।

भ्रमण के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने स्मेल्टर, कास्ट हाउस, पावर प्लांट सहित संयंत्र की प्रमुख इकाइयों का अवलोकन किया। उन्होंने संयंत्र में हुए तकनीकी बदलावों, आधुनिक मशीनरी, उन्नत सुरक्षा प्रणालियों, डिजिटलीकरण और उत्पादन क्षमता में हुई वृद्धि को देखा। विशेष रूप से एआई आधारित सुरक्षा तकनीकों और आधुनिक कार्यप्रणालियों ने उन्हें प्रभावित किया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने उन्हें बालको की वर्तमान उपलब्धियों, विस्तार योजनाओं और भविष्य की विकास यात्रा की जानकारी भी दी।

सेवानिवृत्त कर्मचारी वी के धर ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया, “मैं मानव संसाधन विभाग में कार्य करता था। उस समय बालको में लगभग एक लाख टन उत्पादन होता था, जबकि आज कंपनी 10 लाख टन उत्पादन के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है। हाल ही में चेयरमैन श्री अनिल अग्रवाल द्वारा कर्मचारियों के लिए घोषित 10 प्रतिशत ग्रांट से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। पहले की तुलना में संयंत्र की सुरक्षा व्यवस्था में भी काफी सुधार हुआ है।”

सेवानिवृत्त कर्मचारी देवेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया, “मैंने वर्ष 1977 में बालको ज्वाइन किया था। कंपनी की विकास यात्रा के साथ हमें भी आगे बढ़ने और नए अवसरों पर काम करने का मौका मिला। विशेष रूप से रोलिंग मिल में नवाचार और नए कार्यों को सीखने के कई अवसर मिले। आज संयंत्र निरंतर प्रगति के साथ अधिक सुंदर और सुव्यवस्थित हो गया है। सुरक्षा और गुणवत्ता के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।”

सेवानिवृत्त कर्मचारी शरद गहरना ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “वर्ष 1977 में जब बालको अपने शुरुआती चरण में था, तब हमने यहां काम करना शुरू किया था। आज कंपनी ने हमारी कल्पना से भी कहीं अधिक विकास किया है। यहां कर्मचारियों को पूरी लगन और समर्पण के साथ काम करते देखकर विश्वास होता है कि यही लोग बालको को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे। संयंत्र में पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है और चारों ओर हरियाली देखकर बहुत प्रसन्नता हुई। मेरी कामना है कि बालको प्रबंधन भविष्य में भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए इस तरह के संयंत्र भ्रमण का आयोजन जारी रखे।”

सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने वर्षों बाद संयंत्र पहुंचने पर खुशी व्यक्त करते हुए अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि बालको उनके लिए केवल एक कार्यस्थल नहीं, बल्कि जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। पुराने कार्यस्थलों को देखकर उन्हें अपने सहकर्मियों, टीम और साथ बिताए पलों की याद आई। वहीं, आधुनिक तकनीकों, बेहतर सुरक्षा व्यवस्थाओं और विस्तारित संयंत्र को देखकर उन्हें गर्व महसूस हुआ। उन्होंने बालको प्रबंधन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सेवानिवृत्त कर्मचारियों और कंपनी के बीच भावनात्मक जुड़ाव को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह भ्रमण अतीत की सुनहरी यादों और वर्तमान की उपलब्धियों के बीच एक खूबसूरत सेतु बना। देश के अलग-अलग शहरों से पहुंचे सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए यह अपने पुराने साथियों और कार्यस्थल से दोबारा जुड़ने का यादगार अवसर रहा।

बालको अपने वर्तमान एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ मजबूत और आत्मीय संबंध बनाए रखने में विश्वास करता है। ऐसे आयोजन कंपनी की समृद्ध विरासत का सम्मान करने के साथ-साथ विभिन्न पीढ़ियों के बीच अनुभव, ज्ञान और प्रेरणा के आदान-प्रदान को भी प्रोत्साहित करते हैं।

  • Related Posts

    कोरबा में खाद्य विभाग का बड़ा छापा: पावर हाउस रोड स्थित ‘हरियाणा जलेबी एंड स्वीट्स’ (छप्पन भोग) से लिए गए जलेबी के सैंपल; रजगामार में ‘सुनील स्वीट्स’ की 75 किलो खराब मिठाई नष्ट कराकर दुकान को किया गया बंद

    कोरबा (छत्तीसगढ़),…

    Read more

    कोरबा के नागरिक आपूर्ति निगम गोदामों में चावल का टोटा, सोसाइटियों से चना और शक्कर भी नदारद; अतिरिक्त आवंटन पर लगी रोक, सरकारी खरीदी व टेंडर प्रक्रिया अटकने से गरीबों की थाली से गायब हुआ स्वाद

    कोरबा (छत्तीसगढ़),…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    बालको की गौरवशाली विकास यात्रा से रूबरू हुए कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी

    बालको की गौरवशाली विकास यात्रा से रूबरू हुए कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी

    कोरबा में खाद्य विभाग का बड़ा छापा: पावर हाउस रोड स्थित ‘हरियाणा जलेबी एंड स्वीट्स’ (छप्पन भोग) से लिए गए जलेबी के सैंपल; रजगामार में ‘सुनील स्वीट्स’ की 75 किलो खराब मिठाई नष्ट कराकर दुकान को किया गया बंद

    कोरबा में खाद्य विभाग का बड़ा छापा: पावर हाउस रोड स्थित ‘हरियाणा जलेबी एंड स्वीट्स’ (छप्पन भोग) से लिए गए जलेबी के सैंपल; रजगामार में ‘सुनील स्वीट्स’ की 75 किलो खराब मिठाई नष्ट कराकर दुकान को किया गया बंद

    कोरबा के नागरिक आपूर्ति निगम गोदामों में चावल का टोटा, सोसाइटियों से चना और शक्कर भी नदारद; अतिरिक्त आवंटन पर लगी रोक, सरकारी खरीदी व टेंडर प्रक्रिया अटकने से गरीबों की थाली से गायब हुआ स्वाद

    कोरबा के नागरिक आपूर्ति निगम गोदामों में चावल का टोटा, सोसाइटियों से चना और शक्कर भी नदारद; अतिरिक्त आवंटन पर लगी रोक, सरकारी खरीदी व टेंडर प्रक्रिया अटकने से गरीबों की थाली से गायब हुआ स्वाद

    कनकी सरकारी स्कूल में शैक्षणिक माहौल गरमाया: दो शिक्षकों पर गाली-गलौज व डराने-धमकाने का आरोप; भड़के छात्र-छात्राओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, पूर्व प्रभारी प्राचार्य का निलंबन रद्द करने की मांग

    कनकी सरकारी स्कूल में शैक्षणिक माहौल गरमाया: दो शिक्षकों पर गाली-गलौज व डराने-धमकाने का आरोप; भड़के छात्र-छात्राओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, पूर्व प्रभारी प्राचार्य का निलंबन रद्द करने की मांग

    बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

    बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ऐतिहासिक फैसला किसान हितैषी सरकार की अटूट प्रतिबद्धता: एक क्विंटल धान बेचने पर भी 21 क्विंटल के मान से ₹13,839 बोनस मिलना बड़ा तोहफा— हितानंद अग्रवाल

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ऐतिहासिक फैसला किसान हितैषी सरकार की अटूट प्रतिबद्धता: एक क्विंटल धान बेचने पर भी 21 क्विंटल के मान से ₹13,839 बोनस मिलना बड़ा तोहफा— हितानंद अग्रवाल