पाली महोत्सव 2026 का शुभारंभ आज, छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार भी देंगे प्रस्तुति,

कोरबा, महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पाली महोत्सव 2026 का आयोजन 15 एवं 16 फरवरी को ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में किया जाएगा। जिला प्रशासन ने आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। दो दिवसीय यह महोत्सव धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक संगीत का भव्य संगम प्रस्तुत करेगा।
15 फरवरी को शाम 7 बजे पाली शिव मंदिर घाट में शिव आरती और दीपोत्सव का आयोजन होगा। पाली महोत्सव 2026 के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेल व युवा कल्याण मंत्री अरुण साव शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वाणिज्य, श्रम, उद्योग, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन करेंगे। समारोह में सांसद कोरबा ज्योत्सना चरण दास महंत, विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, विधायक रामपुर फूलसिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल, नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष अजय जायसवाल तथा ग्राम पंचायत केराझरिया की सरपंच गिरजा सत्यनारायण पैंकरा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
शुभारंभ अवसर पर बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक मीत ब्रदर्स, खुशबू ग्रेवल और सलमान अली अपने गीतों से समां बांधेंगे। छत्तीसगढ़ी कलाकार दीपक साहू और छत्तीसगढ़ी गायक ऋषिराज पांडेय द्वारा छत्तीसगढ़ी कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इस दौरान कठपुतली नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। पाली महोत्सव के अवसर पर युवाओं के उत्साह को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 15 फरवरी को साइकिल रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है।

समापन समारोह 16 फरवरी को

16 फरवरी को महोत्सव का समापन समारोह शाम 7 बजे आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजिनक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन उपस्थित रहेंगे तथा अध्यक्षता सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत करेंगी। विशिष्ट अतिथियों में विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, विधायक रामपुर फूलसिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, महापौर नगर निगम संजू देवी राजपूत, उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा निकिता मुकेश जायसवाल, अध्यक्ष नगर पंचायत पाली अजय जायसवाल, सरपंच ग्राम पंचायत केराझरिया गिरजा सत्यनारायण पैंकरा शामिल होंगे।
समापन संध्या में छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायक अनुज शर्मा अपनी सुमधुर प्रस्तुति देंगे। साथ ही बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर अपने चर्चित गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगी। साथ ही लवली शर्मा द्वारा सितार वादन, स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा कठपुतली नृत्य की प्रस्तुति भी दी जाएगी।
पाली महोत्सव 2026 धार्मिक आस्था के साथ-साथ सांस्कृतिक एकता और मनोरंजन का भव्य उत्सव साबित होगा, जिसमें क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में शामिल होकर इस आयोजन को यादगार बनाएंगे।

Oplus_16908288
  • Related Posts

    कोरबा के लिए गौरव का क्षण: प्रतिष्ठित उद्योगपति व समाजसेवी अशोक मोदी को दिल्ली में मिलेगा ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता करेंगी सम्मानित

    कोरबा (छत्तीसगढ़),…

    Read more

    फोटो-मंच की पॉलिटिक्स बनाम खाली कुर्सियों का खौफ! कोरबा भाजयुमो में छिड़ा ‘व्हाट्सऐप महाभारत’; पदाधिकारियों ने ग्रुप में ही उतारी पॉलिटिक्स की परतें, जवाब भारी पड़े तो एडमिन ने बंद की सबकी बोलती!

    कोरबा भाजयुमो…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    कोरबा के लिए गौरव का क्षण: प्रतिष्ठित उद्योगपति व समाजसेवी अशोक मोदी को दिल्ली में मिलेगा ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता करेंगी सम्मानित

    कोरबा के लिए गौरव का क्षण: प्रतिष्ठित उद्योगपति व समाजसेवी अशोक मोदी को दिल्ली में मिलेगा ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता करेंगी सम्मानित

    फोटो-मंच की पॉलिटिक्स बनाम खाली कुर्सियों का खौफ! कोरबा भाजयुमो में छिड़ा ‘व्हाट्सऐप महाभारत’; पदाधिकारियों ने ग्रुप में ही उतारी पॉलिटिक्स की परतें, जवाब भारी पड़े तो एडमिन ने बंद की सबकी बोलती!

    फोटो-मंच की पॉलिटिक्स बनाम खाली कुर्सियों का खौफ! कोरबा भाजयुमो में छिड़ा ‘व्हाट्सऐप महाभारत’; पदाधिकारियों ने ग्रुप में ही उतारी पॉलिटिक्स की परतें, जवाब भारी पड़े तो एडमिन ने बंद की सबकी बोलती!

    कोरबा भाजयुमो में ‘नोटिस बम’ से घमासान: व्हाट्सएप ग्रुप में सार्वजनिक क्लास लगाने पर भड़के युवा नेता; बोले- ‘अपनों को पर्सनल, परायों को ग्रुप में टारगेट क्यों?’

    कोरबा भाजयुमो में ‘नोटिस बम’ से घमासान: व्हाट्सएप ग्रुप में सार्वजनिक क्लास लगाने पर भड़के युवा नेता; बोले- ‘अपनों को पर्सनल, परायों को ग्रुप में टारगेट क्यों?’

    श्री अग्रसेन गौ धाम में 17 नवंबर को मनेगी गोपाष्टमी, गौ पूजन के साथ होगा भंडारा

    श्री अग्रसेन गौ धाम में 17 नवंबर को मनेगी गोपाष्टमी, गौ पूजन के साथ होगा भंडारा

    खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: कटघोरा स्थित ‘मुरली होटल, शारदा स्वीट्स’ को आगामी आदेश तक बंद करने का नोटिस; अनहाइजीनिक स्थिति और नियमों की अनदेखी पर गिरी गाज, सांभर का लिया गया सैंपल

    खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: कटघोरा स्थित ‘मुरली होटल, शारदा स्वीट्स’ को आगामी आदेश तक बंद करने का नोटिस; अनहाइजीनिक स्थिति और नियमों की अनदेखी पर गिरी गाज, सांभर का लिया गया सैंपल

    छठ महापर्व की खुशियां साझा करने महापौर संजू देवी राजपूत से मिले डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारी, दीं हार्दिक शुभकामना

    छठ महापर्व की खुशियां साझा करने महापौर संजू देवी राजपूत से मिले डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारी, दीं हार्दिक शुभकामना