चोरों के हौसले बुलंद सीएसईबी पुलिस चौकी के बगल में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल, 2 लाख से अधिक के पान मसाला सिगरेट की चोरी,

कोरबा, जिले में चोरी की घटना लगातार बढ़ती जा रही है चोर पुलिस के लिए लगातार चुनौती पेश कर रहे है, ताजा मामला सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात्रि का है जहां चोरों ने सीएसईबी पुलिस चौकी से लगे दुकान का शीट तोड कर पान मसाला, सिगरेट और खाने पीने के समानों की चोरी कर ली है, चोर सीएसईबी ग्राउंड से दुकान के छत पर चढ़ कर शीट तोड कर दुकान में प्रवेश किए और दुकान में रखे लगभग पान मसाला, महंगी सिगरेट और कोलड्रिंक और अन्य समान की चोरी कर लिए, चोरों के पास चोरी के बाद पर्याप्त समय था इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि चोर चोरी करने के बाद आराम से सीएसईबी ग्राउंड में बैठ कर खाने पीने का समान खाने के बाद फरार हुए है, दुकान संचालक अशोक ने बताया कि लगभग 2 लाख से अधिक की चोरी हुई है त्यौहार के मद्देनजर दुकान में समान भरा गया था,

पुलिस की गश्त पर सवाल,

जिले में होली के मद्देनजर पुलिस के द्वारा शाम को शहर में फ्लैगमार्च निकाला गया था और आम जन से शांति पूर्वक होली मनाने अपील भी की गई वही पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर चोरी कई सवालों को जन्म दे रही है, रात में अतिरिक बल भी सीएसईबी पुलिस चौकी में उपलब्ध थे इसके बाद भी चोरों ने मां दुर्गा डेली नीड्स में चोरी को घटना को अंजाम दिया, ऐसा लगता है कि चोरों में पुलिस का खौफ नहीं है

सीएसईबी पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है, जल्द ही मामले के खुलासा होने की संभावना है, सीएसईबी पुलिस चौकी ने विगत कई चोरी के मामले जल्द सुलझाने में सफलता प्राप्त की है।

  • Related Posts

    नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, कोरबा, बिलासपुर, रायगढ़, तिल्दा नेवरा, जयरामनगर में 700 से अधिक पद पर हो रही भर्ती, वेतन 14000 से 23000,

    कोरबा, नौकरी…

    Read more

    ठेकेदार द्वारा कब्जा किए गए सार्वजनिक मैदान पर कुसमुंडा प्रबंधन मेहरबान, कर्मचारियों की मांग भी की जा रही अनदेखी

    कोरबा, साउथ…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    चोरों के हौसले बुलंद सीएसईबी पुलिस चौकी के बगल में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल, 2 लाख से अधिक के पान मसाला सिगरेट की चोरी,

    चोरों के हौसले बुलंद सीएसईबी पुलिस चौकी के बगल में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल, 2 लाख से अधिक के पान मसाला सिगरेट की चोरी,

    नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, कोरबा, बिलासपुर, रायगढ़, तिल्दा नेवरा, जयरामनगर में 700 से अधिक पद पर हो रही भर्ती, वेतन 14000 से 23000,

    नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, कोरबा, बिलासपुर, रायगढ़, तिल्दा नेवरा, जयरामनगर में 700 से अधिक पद पर हो रही भर्ती, वेतन 14000 से 23000,

    ठेकेदार द्वारा कब्जा किए गए सार्वजनिक मैदान पर कुसमुंडा प्रबंधन मेहरबान, कर्मचारियों की मांग भी की जा रही अनदेखी

    ठेकेदार द्वारा कब्जा किए गए सार्वजनिक मैदान पर कुसमुंडा प्रबंधन मेहरबान, कर्मचारियों की मांग भी की जा रही अनदेखी

    बालको के ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने खेलों में भी बढ़ाया संस्थान का गौरव,

    राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश