अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बने विभूति कश्यप

कोरबा, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए युवा प्रकोष्ठ की कमान युवा नेतृत्व को सौंपी गई है। महासभा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा की अनुशंसा पर युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मिलिंद चंद्राकर ने विभूति कश्यप (विभु) को ‘प्रदेश महासचिव’ के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है।
विभूति कश्यप विगत एक दशक से राजनीति और समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। वर्तमान में वे भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ में ‘प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी’ का दायित्व संभाल रहे हैं। सामाजिक स्तर पर भी उनकी सक्रियता उल्लेखनीय है; वे छत्तीसगढ़ कुर्मी चेतना मंच में प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ बैसवाड़े कुर्मी क्षत्रिय समाज युवा प्रकोष्ठ रतनपुर राज में ‘सह सचिव’ के रूप में समाज को अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
उनकी बहुआयामी कार्यक्षमता और संगठनात्मक कौशल को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, समाजसेवियों और समर्थकों ने हर्ष व्याप्त किया है। समर्थकों का मानना है कि विभूति कश्यप की ऊर्जा और अनुभव से महासभा के युवा प्रकोष्ठ को पूरे प्रदेश में एक नई मजबूती मिलेगी।

  • Related Posts

    बालको टाउनशिप में ‘फॉरेस्ट वॉकवे’ बना प्रकृति और स्वास्थ्य का नया केंद्र

    बालकोनगर भारत…

    Read more

    बालको के ‘उन्नति उत्सव 2026’ में महिलाओं की उपलब्धियों का भव्य उत्सव

    बालकोनगर, ।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    बालको टाउनशिप में ‘फॉरेस्ट वॉकवे’ बना प्रकृति और स्वास्थ्य का नया केंद्र

    बालको टाउनशिप में ‘फॉरेस्ट वॉकवे’ बना प्रकृति और स्वास्थ्य का नया केंद्र

    अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बने विभूति कश्यप

    अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बने विभूति कश्यप

    बालको के ‘उन्नति उत्सव 2026’ में महिलाओं की उपलब्धियों का भव्य उत्सव

    बालको के ‘उन्नति उत्सव 2026’ में महिलाओं की उपलब्धियों का भव्य उत्सव

    शहर का सबसे किफायती अस्पताल एमजेएम अब बना कैशलेस : 1500 रुपये में CT स्कैन, आयुष्मान कार्ड और हेल्थ इंश्योरेंस से न्यूरो, मेडिसिन, स्त्री रोग समेत सभी उपचार निःशुल्क

    शहर का सबसे किफायती अस्पताल एमजेएम अब बना कैशलेस : 1500 रुपये में CT स्कैन, आयुष्मान कार्ड और हेल्थ इंश्योरेंस से न्यूरो, मेडिसिन, स्त्री रोग समेत सभी उपचार निःशुल्क

    कोरबा बना एजुकेशन हब : Physics Wallah विद्यापीठ पाठशाला का धमाकेदार आगाज, “School Champs Program” से छात्रों को बड़ा मौका

    कोरबा बना एजुकेशन हब : Physics Wallah विद्यापीठ पाठशाला का धमाकेदार आगाज, “School Champs Program” से छात्रों को बड़ा मौका

    “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत साइबर पुलिस की जनजागरूकता कार्यवाही

    “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत साइबर पुलिस की जनजागरूकता कार्यवाही