एनएसयूआई की मेहनत लाई रंग, यूनिवर्सिटी ने सेमेस्टर परीक्षा तिथि 15 दिन आगे बढ़ाई

कटघोरा/कोरबा छात्र हितों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की मांग आखिरकार सफल हुई। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथि में 15 दिनों की बढ़ोतरी कर दी गई है।
गौरतलब है कि एनएसयूआई पूर्व जिला सचिव मो. इमरान अली के नेतृत्व में शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से कुलपति महोदय को ज्ञापन सौंपकर सेमेस्टर परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग की गई थी। ज्ञापन में छात्रों को पर्याप्त अध्ययन समय नहीं मिलने, भीषण गर्मी जैसी समस्याओं का उल्लेख करते हुए परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग की गई थी।
एनएसयूआई के इस प्रयास के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र हित को ध्यान में रखते हुए परीक्षा तिथि को 15 दिन आगे बढ़ाने का निर्णय लिया, जिससे छात्रों में खुशी का माहौल है।
मो. इमरान अली ने कहा कि एनएसयूआई हमेशा छात्र हितों की आवाज उठाती रही है और आगे भी छात्रों की समस्याओं के समाधान हेतु संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह निर्णय हजारों विद्यार्थियों के हित में लिया गया महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने खुशी जाहिर करते हुए इसे छात्र एकता और संघर्ष की जीत बताया।

  • Related Posts

    ग्राम पंचायत जवाली में आवारा पशुओं की व्यवस्था पर तीसरी अंतिम बैठक : गौठान संचालन, चारे-पानी और किसानों के नुकसान को लेकर उठे गंभीर सवाल

    ग्राम पंचायत…

    Read more

    व्यापारियों की आवाज दिल्ली में गूंजेगी, 45वें स्थापना दिवस पर होगा विशाल व्यापारी महासम्मेलन

    व्यापारियों की…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    ग्राम पंचायत जवाली में आवारा पशुओं की व्यवस्था पर तीसरी अंतिम बैठक : गौठान संचालन, चारे-पानी और किसानों के नुकसान को लेकर उठे गंभीर सवाल

    ग्राम पंचायत जवाली में आवारा पशुओं की व्यवस्था पर तीसरी अंतिम बैठक : गौठान संचालन, चारे-पानी और किसानों के नुकसान को लेकर उठे  गंभीर सवाल

    व्यापारियों की आवाज दिल्ली में गूंजेगी, 45वें स्थापना दिवस पर होगा विशाल व्यापारी महासम्मेलन

    व्यापारियों की आवाज दिल्ली में गूंजेगी, 45वें स्थापना दिवस पर होगा विशाल व्यापारी महासम्मेलन

    बालको कर रहा है क्षेत्र का चहुंमुखी विकास: लखन लाल देवांगन

    बालको कर रहा है क्षेत्र का चहुंमुखी विकास: लखन लाल देवांगन

    AK गुरुकुल कॉलेज के संस्थापक अक्षय दुबे सम्मानित, 5 साल की उपलब्धि, संस्था ने संस्थापक का किया सम्मान

    AK गुरुकुल कॉलेज के संस्थापक अक्षय दुबे सम्मानित, 5 साल की उपलब्धि, संस्था ने संस्थापक का किया सम्मान

    नए बीटीएपी एल्यूमिना रेलवे रेक के साथ बालको ने आपूर्ति श्रृंखला को किया और मजबूत

    नए बीटीएपी एल्यूमिना रेलवे रेक के साथ बालको ने आपूर्ति श्रृंखला को किया और मजबूत

    कनकेश्वर धाम उपेक्षा का हुआ शिकार, न बिजली, न पानी, न श्रद्धालुओं के लिए कोई व्यवस्था

    कनकेश्वर धाम उपेक्षा का हुआ शिकार, न बिजली, न पानी, न श्रद्धालुओं के लिए कोई व्यवस्था