ऐसा क्या हुआ कि जिला चेम्बर ऑफ़ कॉमेर्स एण्ड इंडस्ट्रीज ने बिजली कार्यालय में सौंपा ज्ञापन, जताया रोष – दी चेतावनी देखे पूरी खबर….

कोरबा, दिनांक- 26/05/2026 को जिला चेम्बर ऑफ़ कॉमेर्स एण्ड इंडस्ट्रीज कोरबा का 1 प्रतिनिधिमंडल कोरबा तुलसी नगर स्थित बिजली विभाग के जोन कार्यालय में उच्च अधिकारियों से मिलने गया, जहां कोई भी संबंधित जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित नहीं मिले। सभी अधिकारियो की कुर्सियां खाली मिली। उच्च अधिकारियों की अनुपस्थिति में वहां के अधिकारियो की खोजबीन की गई जहां किसी के भी कई आज व घंटे तक नहीं आने की जानकारी मिलने पर उक्त प्रतिनिधिमंडल के द्वारा अपना रोष जताते हुए उपस्थित जूनियर इंजीनियर व कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए सौंपा गया। ज्ञापन का संदर्भ- कोरबा शहर में घनघोर व्याप्त बिजली बंद होने की विकराल समस्या के बारे में कोरबा शहर में बिजली की लगातार आँखमिचौली लचर व्यवस्था से व्यापारी आक्रोशित है। भीषण गर्मी में आमजन समेत व्यापारी बन्धुओ को तकलीफ के साथ साथ आर्थिक नुकसान समेत अन्य परेशानियों का लगातार सामना करना पड़ रहा है। मुख्य रूप से व्यवसाय का समय सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक इस दौरान न्यूनतम 3 से 4 बार निरंतर प्रतिदिन घंटो बिजली बंद होना आम बात हो गई है। भीषण गर्मी के चलते लोगों का जीना दुभर हो रहा है। बिजली से ही एसी, कूलर एवं पंखे के माध्यम से आमजनों को थोड़ी बहुत राहत मिलती है, लेकिन आप बिजली विभाग की अति लचर व्यवस्था के चलते आपके विरुद्ध व्यापरी आंदोलन करने का मन बना चुके है, फैसला आप व आपके विभाग का है दिनांक 28 मई दिन गुरुवार तक बिजली की लगातार हो रही आंखमिचौली को बंद कर सुचारु रूप से बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करें अन्यथा जिला चेम्बर ऑफ़ कॉमेर्स एण्ड इंडस्ट्रीज, कोरबा आपके विभाग के प्रति आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी आप व आपके विभाग की होगी।प्रतिनिधिमंडल में यह मुख्य पदाधिकारी हुए शामिल- उपाध्यक्ष- मो. न्याज नूर आरबी, महामंत्री नरेंद्र अग्रवाल, आर. पी. तिवारी, मनोज अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, नरेश अग्रवाल व अन्य व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    कोरबा। छत्तीसगढ़…

    Read more

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    रायपुर, वेदांता…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन, 35 यूनिट रक्तदान,

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन, 35 यूनिट रक्तदान,

    बुंदेली में बन रहा 5 हजार भक्तों के बैठने के लिए भव्य डोम,19 सितंबर को सजेगा बाबा श्याम का विराट दरबार

    बुंदेली में बन रहा 5 हजार भक्तों के बैठने के लिए भव्य डोम,19 सितंबर को सजेगा बाबा श्याम का विराट दरबार

    एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर

    एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर