कोरबा: श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया कथा का रस पान

कोरबा। सीतामणी चौक में कर्ष परिवार के तत्वावधान में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महापुराण के पांचवें दिन का आयोजन अत्यंत भव्य, भक्तिमय और श्रद्धा से ओतप्रोत रहा। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।

कथा के पांचवें दिन छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग तथा श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन विशेष रूप से कथा स्थल पहुंचे। उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान परम पूज्य तारेंद्र कृष्ण महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा श्रद्धापूर्वक श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया।

इस अवसर पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन केवल धर्म का प्रचार-प्रसार ही नहीं करते, बल्कि नई पीढ़ी में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और उत्तम संस्कारों का बीजारोपण भी करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में एकता, सद्भाव और सकारात्मक वातावरण के निर्माण में श्रीमद्भागवत कथा जैसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सत्य, धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलकर ही मानव जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में शहर की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने मधुर स्वर में “राधे-राधे चले आएंगे बिहारी” भजन प्रस्तुत किया, जिस पर श्रद्धालु भक्ति भाव में झूम उठे और पूरा कथा पंडाल राधे-राधे के जयघोष से गूंज उठा।

कथा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु अनंत भक्ति भाव में सराबोर होकर कथा का रसपान करते रहे और अंत में “जय श्रीकृष्ण” के उद्घोष से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम समिति एवं कर्ष परिवार के सदस्यों ने मंत्री लखन लाल देवांगन सहित सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर मंत्री लखन लाल देवांगन, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, नरेंद्र देवांगन, प्रफुल तिवारी, नरेंद्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, पार्षद उर्वशी राठौर, परमिला सागर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, धर्मप्रेमी नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    रायपुर, वेदांता…

    Read more

    बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    बालकोनगर, 17…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन, 35 यूनिट रक्तदान,

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन, 35 यूनिट रक्तदान,

    बुंदेली में बन रहा 5 हजार भक्तों के बैठने के लिए भव्य डोम,19 सितंबर को सजेगा बाबा श्याम का विराट दरबार

    बुंदेली में बन रहा 5 हजार भक्तों के बैठने के लिए भव्य डोम,19 सितंबर को सजेगा बाबा श्याम का विराट दरबार

    एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर

    एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर

    वरिष्ठ पत्रकार राहुल सेन अब संभालेंगे संगठन विस्तार की कमान, एक माह में छत्तीसगढ़ प्रदेश शाखा के गठन की जिम्मेदारी

    वरिष्ठ पत्रकार राहुल सेन अब संभालेंगे संगठन विस्तार की कमान, एक माह में छत्तीसगढ़ प्रदेश शाखा के गठन की जिम्मेदारी