डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की शानदार पहल: कोरबा में 14 अगस्त को होगी देशभक्ति गीत और नृत्य की प्रतियोगिता, तैयारियां शुरू

संपर्क सूत्र : 9755756043 जितेन्द्र डडसेना

कोरबा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ऊर्जाधानी कोरबा में एक भव्य सांस्कृतिक राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) के तत्वावधान में आगामी 14 अगस्त को ‘देशभक्ति गीत एवं नृत्य प्रतियोगिता’ का आयोजन किया जा रहा है। इस गौरवमयी प्रतियोगिता को लेकर शहर के युवाओं और कलाकारों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

अंतर विद्यालयीन और महाविद्यालयीन देशभक्ति आधारित समूह नृत्य का कड़ा मुकाबला

इस बार प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण नृत्य विद्यालयों और महाविद्यालयों के बीच होने वाली सीधी टक्कर होगी। इस विशेष मुकाबले में शहर के प्रतिष्ठित डांस संस्थानों और कॉलेजों की टीमें अपनी बेहतरीन राष्ट्रभक्ति प्रस्तुतियों से मंच पर जौहर दिखाएंगी। गीत और नृत्य के माध्यम से होने वाली इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में देशप्रेम की भावना को जागृत करना है।

भव्य ऑडिटोरियम में गूंजेंगे राष्ट्रभक्ति के तराने

यह गरिमामयी कार्यक्रम 14 अगस्त की शाम 6:00 बजे से टीपी नगर स्थित प्रतिष्ठित राजीव गांधी ऑडिटोरियम में शुरू होगा। प्रतियोगिता में प्रतिभागी एकल और समूह दोनों श्रेणियों में अपनी प्रस्तुतियां दे सकेंगे।

पंजीयन की प्रक्रिया जारी, सीमित सीटें

आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शहर के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के कलाकार लगातार अपनी प्रविष्टि दर्ज करा रहे हैं। यदि आप भी इस मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए विवरण के अनुसार तुरंत अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं:

संपर्क सूत्र : 9755756043 जितेन्द्र डडसेना

डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने कोरबा की आम जनता और कलाप्रेमियों से अपील की है कि वे भारी संख्या में पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करें और आजादी के इस पावन पर्व को यादगार बनाएं।

  • Related Posts

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    कोरबा। छत्तीसगढ़…

    Read more

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    रायपुर, वेदांता…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन, 35 यूनिट रक्तदान,

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन, 35 यूनिट रक्तदान,

    बुंदेली में बन रहा 5 हजार भक्तों के बैठने के लिए भव्य डोम,19 सितंबर को सजेगा बाबा श्याम का विराट दरबार

    बुंदेली में बन रहा 5 हजार भक्तों के बैठने के लिए भव्य डोम,19 सितंबर को सजेगा बाबा श्याम का विराट दरबार

    एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर

    एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर