कोरबा, चार दिवसीय लोकआस्था के महापर्व पर महापौर को पुष्पगुच्छ भेंटकर की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना, आत्मीय मुलाकात में दिखा सामाजिक सौहार्द और आपसी सद्भाव।
कोरबा। लोकआस्था, सूर्य उपासना और छठी मैया की आराधना के पावन चार दिवसीय महापर्व छठ की खुशियों के बीच डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने महापौर को पुष्पगुच्छ भेंटकर छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दीं।पदाधिकारियों ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, लोकआस्था, त्याग, तपस्या और पारिवारिक एकजुटता का अनुपम प्रतीक है। चार दिनों तक चलने वाला यह पावन पर्व नहाय-खाय से प्रारंभ होकर खरना, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की परंपरा के साथ पूर्ण होता है। यह पर्व समाज को स्वच्छता, अनुशासन, समर्पण और प्रकृति के सम्मान का संदेश देता है।महापौर संजू देवी राजपूत ने सभी पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत करते हुए शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। मुलाकात का माहौल सौहार्दपूर्ण और आत्मीय रहा।डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की यह पहल पर्व की खुशियां साझा करने के साथ सामाजिक सद्भाव, आपसी संवाद और जनप्रतिनिधियों के साथ सकारात्मक संबंधों को मजबूत करने का संदेश भी देती नजर आई।






