मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ऐतिहासिक फैसला किसान हितैषी सरकार की अटूट प्रतिबद्धता: एक क्विंटल धान बेचने पर भी 21 क्विंटल के मान से ₹13,839 बोनस मिलना बड़ा तोहफा— हितानंद अग्रवाल

कोरबा, छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होने जा रहे धान खरीदी महाअभियान से पूर्व माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी द्वारा लिया गया ऐतिहासिक निर्णय प्रदेश के अन्नदाताओं के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। खरीफ वर्ष 2026-27 के तहत प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेचने की अनिवार्य बाध्यता को समाप्त करने तथा महज एक क्विंटल धान बेचने पर भी पूरे 21 क्विंटल के हिसाब से ₹13,839 बोनस राशि देने के फैसले का मैं हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ। सरकार के इस जनकल्याणकारी कदम से प्रदेश के 27.50 लाख से अधिक पंजीकृत किसानों को सीधा आर्थिक संबल प्राप्त होगा।

आपदा प्रभावित और कम उत्पादन वाले किसानों के साथ खड़ी है सरकार:

पिछले महीने आए चक्रवाती तूफान और बेमौसम बारिश के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा था। इसके अतिरिक्त बस्तर और सरगुजा संभाग सहित राज्य के कई क्षेत्रों में किसान प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक उत्पादन नहीं कर पाते हैं। ऐसे कठिन समय में संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने अन्नदाताओं की पीड़ा को समझा और नियमों में यह बड़ा बदलाव कर सुनिश्चित किया कि धान कम बेचने पर भी किसानों के बोनस की राशि में एक रुपये की भी कटौती नहीं होगी। यह निर्णय प्रमाणित करता है कि ‘मोदी की गारंटी’ को धरातल पर उतारते हुए हमारी सरकार जो कहती है, उसे हर हाल में पूरा करती है।

नई नीति के तहत किसानों को मिलने वाले प्रमुख लाभ:

कम धान बेचने पर भी पूरा बोनस: यदि कोई पंजीकृत किसान एक एकड़ में धान बोने के बाद केवल 1 क्विंटल धान भी समिति में बेचता है, तो उसे 1 क्विंटल का समर्थन मूल्य (MSP) ₹2441 और पूरे 21 क्विंटल के मान से ₹13,839 बोनस मिलाकर कुल ₹16,280 सीधे खाते में मिलेंगे।

रकबे के आधार पर न्याय: ढाई एकड़ जमीन वाले किसान को कम धान बेचने पर भी रकबे के सत्यापन के आधार पर ₹34,597.50 की पूरी बोनस राशि दी जाएगी।

बीज निगम के किसानों को भी लाभ: सरकारी समितियों और लैम्प्स के साथ-साथ बीज निगम में धान बीज बेचने वाले पंजीकृत किसानों को भी इस योजना का पूरा लाभ मिलेगा।

कोरबा जिले के समस्त किसान भाइयों से विनम्र आग्रह करता हूँ कि वे समय पर अपना एग्री-स्टैक पंजीयन और रकबा सत्यापन सुनिश्चित कर 15 नवंबर से शुरू हो रही धान खरीदी का भरपूर लाभ उठाएं।

  • Related Posts

    बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

    बालकोनगर, 14…

    Read more

    कोरबा में 16 नवंबर को भव्य ‘भगवान सहस्त्रबाहु जयंती’ महोत्सव: कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और महापौर संजू देवी राजपूत करेंगे शिरकत; एक दिन पूर्व होगी वॉल पेंटिंग स्पर्धा

    कोरबा में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

    बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ऐतिहासिक फैसला किसान हितैषी सरकार की अटूट प्रतिबद्धता: एक क्विंटल धान बेचने पर भी 21 क्विंटल के मान से ₹13,839 बोनस मिलना बड़ा तोहफा— हितानंद अग्रवाल

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ऐतिहासिक फैसला किसान हितैषी सरकार की अटूट प्रतिबद्धता: एक क्विंटल धान बेचने पर भी 21 क्विंटल के मान से ₹13,839 बोनस मिलना बड़ा तोहफा— हितानंद अग्रवाल

    कोरबा में 16 नवंबर को भव्य ‘भगवान सहस्त्रबाहु जयंती’ महोत्सव: कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और महापौर संजू देवी राजपूत करेंगे शिरकत; एक दिन पूर्व होगी वॉल पेंटिंग स्पर्धा

    कोरबा में 16 नवंबर को भव्य ‘भगवान सहस्त्रबाहु जयंती’ महोत्सव: कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और महापौर संजू देवी राजपूत करेंगे शिरकत; एक दिन पूर्व होगी वॉल पेंटिंग स्पर्धा

    कोरबा के लिए गौरव का क्षण: प्रतिष्ठित उद्योगपति व समाजसेवी अशोक मोदी को दिल्ली में मिलेगा ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता करेंगी सम्मानित

    फोटो-मंच की पॉलिटिक्स बनाम खाली कुर्सियों का खौफ! कोरबा भाजयुमो में छिड़ा ‘व्हाट्सऐप महाभारत’; पदाधिकारियों ने ग्रुप में ही उतारी पॉलिटिक्स की परतें, जवाब भारी पड़े तो एडमिन ने बंद की सबकी बोलती!

    कोरबा भाजयुमो में ‘नोटिस बम’ से घमासान: व्हाट्सएप ग्रुप में सार्वजनिक क्लास लगाने पर भड़के युवा नेता; बोले- ‘अपनों को पर्सनल, परायों को ग्रुप में टारगेट क्यों?’