AK गुरुकुल कॉलेज के संस्थापक अक्षय दुबे सम्मानित, 5 साल की उपलब्धि, संस्था ने संस्थापक का किया सम्मान

कोरबा, ढेलवाडीह AK गुरुकुल कॉलेज के सफलतापूर्वक 5 वर्ष पूर्ण होने के गौरवपूर्ण अवसर पर महाविद्यालय के संस्थापक अक्षय कुमार दुबे को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। AK विकासशील शिक्षण संस्थान समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा उन्हें स्वामी विवेकानंद जी की ताम्र प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर भारत माता के भव्य चित्र का अनावरण भी महाविद्यालय के संस्थापक श्री अक्षय कुमार दुबे के करकमलों से किया गया। भारत माता के चित्र के अनावरण के साथ ही उपस्थित सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति और देशसेवा के भाव को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

समिति के सदस्यों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए अक्षय कुमार दुबे द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयास और उनका शैक्षणिक विकास के प्रति दृढ़ संकल्प सराहनीय है। उनके प्रयासों से आज AK गुरुकुल कॉलेज ने क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है।

महाविद्यालय के विद्यार्थी आज विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में स्थान बनाने के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल प्राप्त कर रहे हैं और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। समिति ने इन उपलब्धियों का श्रेय संस्थापक के निरंतर प्रयास, दूरदर्शी सोच एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पण को दिया।

इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने कहा कि AK गुरुकुल कॉलेज की पांच वर्षों की यह यात्रा केवल एक संस्थान की सफलता नहीं, बल्कि ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों के सपनों को नई दिशा देने की प्रेरणादायी कहानी है।

“5 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा—शिक्षा, संस्कार, राष्ट्रभाव और सफलता की पहचान।”

  • Related Posts

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    कोरबा। छत्तीसगढ़…

    Read more

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    रायपुर, वेदांता…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन, 35 यूनिट रक्तदान,

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन, 35 यूनिट रक्तदान,

    बुंदेली में बन रहा 5 हजार भक्तों के बैठने के लिए भव्य डोम,19 सितंबर को सजेगा बाबा श्याम का विराट दरबार

    बुंदेली में बन रहा 5 हजार भक्तों के बैठने के लिए भव्य डोम,19 सितंबर को सजेगा बाबा श्याम का विराट दरबार

    एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर

    एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर