बालको कर रहा है क्षेत्र का चहुंमुखी विकास: लखन लाल देवांगन

बालकोनगर, भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा अयोध्यापुरी में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, पार्षद  सरोज शांडिल्य, बालको के मुख्य कॉरपोरेट अफेयर्स एवं प्रशासन अधिकारी कैप्टन धनंजय मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

अयोध्यापुरी के सामुदायिक भूमि पूजन समारोह के अवसर पर लखन लाल देवांगन ने बालको प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा, “बालको केवल औद्योगिक उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक दायित्वों का भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन कर रहा है। सामुदायिक भवन जैसे विकास कार्य स्थानीय नागरिकों के सामाजिक आयोजनों और सामुदायिक विकास से जुड़े निर्णयों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बनेंगे। बालको क्षेत्र के चहुंमुखी विकास जैसे शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में निरंतर योगदान देकर स्थानीय समुदाय के जीवन को बेहतर बनाने का कार्य कर रहा है। उद्योग और समाज के इस सहयोग से कोरबा के विकास को नई गति मिल रही है।”

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक राजेश सिंह ने कहा, “हमें खुशी है कि बालको स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में समुदाय के विकास में अपनी भूमिका निभा रहा है। सामुदायिक भवन और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के माध्यम से हम लोगों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने, आपसी जुड़ाव बढ़ाने और समाज के समग्र विकास में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

बालको की आधारभूत संरचना विकास पहल के तहत पिछले तीन वर्षों में सामूहिक प्रयासों से 85 से अधिक आधारभूत संरचना परियोजनाओं का निर्माण किया गया है। इनमें सड़क, सामुदायिक भवन, बच्चों के पार्क, आंगनवाड़ी केंद्रों और सरकारी स्कूलों का नवीनीकरण शामिल है। इन प्रयासों से 20 गांवों में 20,600 से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं।

क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत बालको आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के निर्माण और विकास में निरंतर योगदान दे रहा है। पिछले दो महीनों में कंपनी ने आधारभूत संरचना विकास कार्यक्रम के अंतर्गत नेहरू नगर सामुदायिक भवन, सिविक सेंटर स्थित जुबली पार्क और परसाभाठा में पार्क का निर्माण किया है। इन पहलों के माध्यम से बालको समुदाय के समग्र विकास और स्थानीय नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

  • Related Posts

    छठ महापर्व की खुशियां साझा करने महापौर संजू देवी राजपूत से मिले डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारी, दीं हार्दिक शुभकामना

    कोरबा, चार…

    Read more

    बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    बालकोनगर, वेदांता…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    छठ महापर्व की खुशियां साझा करने महापौर संजू देवी राजपूत से मिले डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारी, दीं हार्दिक शुभकामना

    छठ महापर्व की खुशियां साझा करने महापौर संजू देवी राजपूत से मिले डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारी, दीं हार्दिक शुभकामना

    बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    छत्तीसगढ़ में महंगाई का करंट : एक साल में घरेलू खर्च 35% बढ़ा, पर मजदूरों की सैलरी बढ़ी मात्र 3%; जानिए 20% एथेनॉल वाले पेट्रोल, रसोई गैस, राशन और न्यूनतम मजदूरी का चौंकाने वाला गणित

    छत्तीसगढ़ में महंगाई का करंट : एक साल में घरेलू खर्च 35% बढ़ा, पर मजदूरों की सैलरी बढ़ी मात्र 3%; जानिए 20% एथेनॉल वाले पेट्रोल, रसोई गैस, राशन और न्यूनतम मजदूरी का चौंकाने वाला गणित

    दीपावली की खुशियाँ बुजुर्गों के संग: कोरबा पुलिस ने नव दृष्टि वृद्धाश्रम में मनाया दीपपर्व; फल-मिठाई बांटकर लिया आशीर्वाद

    दीपावली की खुशियाँ बुजुर्गों के संग: कोरबा पुलिस ने नव दृष्टि वृद्धाश्रम में मनाया दीपपर्व; फल-मिठाई बांटकर लिया आशीर्वाद

    दीपावली की खुशियाँ बुजुर्गों के संग: सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने स्टाफ सहित नव दृष्टि वृद्धाश्रम में मनाया दीपपर्व; फल-मिठाई बांटकर लिया आशीर्वाद

    दीपावली की खुशियाँ बुजुर्गों के संग: सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने स्टाफ सहित नव दृष्टि वृद्धाश्रम में मनाया दीपपर्व; फल-मिठाई बांटकर लिया आशीर्वाद

    डिजिटल पत्रकारिता आज की बड़ी जरूरत, कम समय में लोगों तक सूचनाएं पहुंचाने का सशक्त माध्यम; ग्राउंड जीरो पर पसीना बहाने वाले वेब रिपोर्टरों को मिले हर स्तर पर उचित सम्मान: अधिवक्ता शिव साहू

    डिजिटल पत्रकारिता आज की बड़ी जरूरत, कम समय में लोगों तक सूचनाएं पहुंचाने का सशक्त माध्यम; ग्राउंड जीरो पर पसीना बहाने वाले वेब रिपोर्टरों को मिले हर स्तर पर उचित सम्मान: अधिवक्ता शिव साहू