कोरबा जिले के कनकेश्वर धाम कनकी में रंगारंग डांस प्रतियोगिता एवं मड़ाई मेला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सावित्री अजय कंवर जिला पंचायत सदस्य, अध्यक्षता सुषमा नरेंद्र राजवाड़े जनपद सदस्य ने किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में ओमप्रकाश साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष बरपाली मंडल, जितेन्द्र डडसेना अध्यक्ष डिजिटल मीडिया एसोसिएशन कोरबा, ज्योति श्रीवास संवेदना ब्लड सेंटर कोरबा की विशेष उपस्थिति एवं सम्मानित अतिथि अजय देवांगन अजय कंप्यूटर क्लासेस कनकी ,राजकुमार जायसवाल ,धर्मेंद्र पटेल निः स्वार्थ सेवा संस्था तरदा की गरिमामय उपस्थिति में सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर मंचस्त अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया उसके बाद राजकीय गीत के साथ डांस प्रतियोगिता आयोजित किया गया। प्रदेश से आए हुए 28 प्रतिभागियों ने एकल और समूह नृत्य का प्रदर्शन किया। छोटे छोटे बच्चों से लेकर बड़े कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी और उपस्थित भारी संख्या में दर्शकों का मन मोह लिया। आयोजकों की मेहनत सफल रही कार्यक्रम
पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ। इस रंगारंग कार्यक्रम में सामूहिक नित्य में प्रथम स्थान सांवरिया डांस ग्रुप बसना को प्रथम पुरस्कार 10 हजार रु एवं शिल्ड समिति द्वारा , द्वितीय पुरस्कार हमर छत्तीसगढ़ के धरोहर डांस ग्रुप भंवरखोल को 7 हजार रु एवं शिल्ड सुषमा नरेंद्र राजवाड़े जनपद सदस्य द्वारा, तृतीय पुरस्कार सरारा डांस ग्रुप भटगांव सारंगढ़ को 5 हजार रु एवं शिल्ड राजेश राजवाड़े प्रधान पाठक ग्राम पंचायत कनकी एवं चतुर्थ पुरस्कार सरगम डांस ग्रुप जांजगीर चांपा को 2 हजार रु एवं शिल्ड अजय देवांगन पंतोरा द्वारा प्रदान किया गया । साथ ही एकल एवं युगल में प्रथम स्थान में प्राची यादव कोरबा को 3 हजार एवं शिल्ड कमलेश पलिया( कमलेश ट्रेडर्स एवं नवभारत प्रतिनिधि) द्वारा, द्वितीय पुरस्कार सोनी सिदार एकल शक्ति को 2 हजार रु एवं शिल्ड विनोद राजवाड़े (शिक्षक), तृतीय पुरस्कार अनिकेत यादव एकल कोरबा को 1 हजार रु एवं शिल्ड हरि टेंट कनकी द्वारा प्रदान किया गया।
इस भव्य आयोजन की गरिमा को शब्द, स्वर और समयबद्ध संचालन से ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए मंच का संचालन राजेश राजवाड़े प्रधान पाठक कनकी, विनोद राजवाड़े (शिक्षक), श्रीकांत राजवाड़े ,देव व्रत राजवाड़े ने अपनी
सशक्त वाणी, सधे हुए शब्द, सजीव प्रस्तुति और निरंतर ऊर्जा ने पूरे कार्यक्रम को अनुशासन, उत्साह और आनंद से भर दिया। मंच से निकले हर शब्द ने दर्शकों को बाँधे रखा और कलाकारों को प्रोत्साहन दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा संगठन कनकेश्वर सेवा समिति एवं समस्त ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा।
अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार
तिल्दा-नेवरा। तिल्दा…
Read more





