सफलता के मार्ग पर बढ़ने के लिए मन व शरीर की एकाग्रता आवश्यक है: स्वामी विभूदानंद

कोरबा। पढ़ाई हो या काम, अपना पूरा प्रयास देने के लिए मन व शरीर दोनों में सामंजस्य और एकाग्रता होना चाहिए। इसके लिए तन और मन, दोनों की प्रसन्नता जरूरी है। आर्ट ऑफ लिविंग हमें जीवन जीने की यही कला सिखाता है।

यह बातें शनिवार को कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा में प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर के मार्गदर्शन में आयोजित आर्ट ऑफ लिविंग की कार्यशाला को संबोधित करते हुए आर्ट ऑफ लिविंग बैंगलुरु के स्वामी विभूदानंद ने कहीं। इस कार्यशाला में छात्र छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक सत्यप्रकाश गुप्ता, अग्रसेन महाविद्यालय शिक्षण समिति के उपाध्यक्ष श्याम अग्रवाल, शिक्षा संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ भारती कुलदीप भी उपस्थित रहे। उन्होंने कमला नेहरू महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को अनेक महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर ने कहा कि शैक्षणिक या पाठ्यक्रम के अलावा महाविद्यालय में समय समय पर इस तरह की अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य केवल यही है कि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ साथ अपने मन मस्तिष्क और व्यक्तित्व को बेहतर स्तर पर ले जाने सहायता की जा सके। खासकर शिक्षा संकाय के विद्यार्थी, जो आगे चलकर शिक्षक के गरिमामई पद पर सुशोभित होंगे, उन्हें समाज को उचित दिशा प्रदान करने सही राह दिखाई जा सके, महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से ऐसा प्रयास किया जा रहा है।

  • Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा…

    Read more

    बालको ने मेटल डिवीजन पेट्रोल पंप में अग्नि आपातकालीन मॉक ड्रिल का किया आयोजन

    बालकोनगर, वेदांता…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    बालको ने मेटल डिवीजन पेट्रोल पंप में अग्नि आपातकालीन मॉक ड्रिल का किया आयोजन

    बालको ने मेटल डिवीजन पेट्रोल पंप में अग्नि आपातकालीन मॉक ड्रिल का किया आयोजन

    याद किए गए बनवारी लाल, जन्म जयंती पर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा जिला अस्पताल में मरीजों को किया गया फल वितरण

    याद किए गए बनवारी लाल, जन्म जयंती पर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा जिला अस्पताल में मरीजों को किया गया फल वितरण

    छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा 51 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह 3 मई को, कोरबा से कई जोड़े होंगे सहभागी

    छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा 51 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह 3 मई को, कोरबा से कई जोड़े होंगे सहभागी

    वेदांता बालको के योगदान से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आय के स्रोतों में हो रही बढ़ोत्तरी

    वेदांता बालको के योगदान से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आय के स्रोतों में हो रही बढ़ोत्तरी

    बालको ने संयंत्र में रासायनिक रिसाव पर मॉक ड्रिल का किया सफल आयोजन

    बालको ने संयंत्र में रासायनिक रिसाव पर मॉक ड्रिल का किया सफल आयोजन