कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

कोरबा, कुसमुंडा क्षेत्र द्वारा ग्राम पाली के तालाब में कुसमुंडा खदान से पानी की आपूर्ति कर एक सराहनीय एवं जनहितकारी पहल की गई है। इस प्रयास से ग्राम पाली सहित आसपास के क्षेत्र में जल उपलब्धता में सुधार हुआ है, जिससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली है।

इस कार्य को सफल बनाने में कुसमुंडा क्षेत्र की माइनिंग तथा ई एंड एम टीम ने लगातार 48 घंटे तक अथक परिश्रम करते हुए समन्वित रूप से कार्य किया। खनन कार्यों के साथ-साथ इतने कम समय में इस व्यवस्था को स्थापित करना टीम की प्रतिबद्धता, कुशल समन्वय और कार्य के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है।

इस कार्य के लिए आवश्यक होज पाइप की व्यवस्था सामग्री प्रबंधन विभाग द्वारा अत्यंत तत्परता के साथ की गई। विभाग ने मात्र दो दिनों के भीतर एनसीएल, सिंगरौली से आवश्यक सामग्री मंगवाकर उपलब्ध कराई, जिसके कारण इस कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करना संभव हो सका।

इस पूरे कार्य में वरीय खनन प्रबंधक समयलाल ने विशेष भूमिका निभाई और बिना विश्राम किए लगातार प्रयास करते हुए कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण कराया।

कुसमुंडा प्रबंधन ने कहा कि कंपनी खनन कार्यों के साथ-साथ आसपास के गाँवों के सामाजिक विकास और जनहित से जुड़े कार्यों के लिए भी प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी क्षेत्र के ग्रामीणों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ऐसे जनहितकारी प्रयास निरंतर किए जाते रहेंगे।

कुसमुंडा क्षेत्र की इस पहल की स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सराहना की जा रही है, क्योंकि इससे जल संकट की स्थिति में काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    युवा न्यूज रिपोर्टर इमानुअल तांडी का संदिग्ध हालात में मिला शव, प्रेस जगत में शोक की लहर

    कोरबा, जिले…

    Read more

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    छत्तीसगढ़ के…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    युवा न्यूज रिपोर्टर इमानुअल तांडी का संदिग्ध हालात में मिला शव, प्रेस जगत में शोक की लहर

    युवा न्यूज रिपोर्टर इमानुअल तांडी का संदिग्ध हालात में मिला शव, प्रेस जगत में शोक की लहर

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कोसाबाडी मंडल अध्यक्ष बने श्याम साहू

    भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कोसाबाडी मंडल अध्यक्ष बने श्याम साहू

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    सोफे में छिपा था कोबरा, RCRS टीम ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

    सोफे में छिपा था कोबरा, RCRS टीम ने सुरक्षित किया रेस्क्यू