सोफे में छिपा था कोबरा, RCRS टीम ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

कोरबा, जिले के रिसदी क्षेत्र में लक्ष्मी के घर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब परिवार के लोगों को सोफे के अंदर से फुंकारने की आवाज सुनाई दी। पहले तो किसी को समझ नहीं आया कि आवाज कहां से आ रही है, लेकिन जब ध्यान से देखा गया तो पता चला कि सोफे के अंदर एक जहरीला कोबरा छिपा हुआ है। यह देखकर घर के लोग घबरा गए और तुरंत RCRS (Reptile Care and Rescuer Society) के सदस्य सागर को कॉल कर सूचना दी।

सूचना मिलते ही सागर ने तुरंत RCRS टीम के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। हालांकि यह रेस्क्यू इतना आसान नहीं था, क्योंकि कोबरा सोफे के अंदर गहराई में छिपा हुआ था और लगातार अपनी जगह बदल रहा था। कुछ समय तक मानो कोबरा और रेस्क्यू टीम के बीच लुका-छिपी का खेल चलता रहा।

स्थिति को देखते हुए सोफे को सावधानीपूर्वक थोड़ा काटना पड़ा, जिसके बाद आखिरकार कोबरा बाहर निकला। काफी सतर्कता और अनुभव के साथ टीम ने सुरक्षित तरीके से कोबरा को पकड़ लिया और रेस्क्यू सफलतापूर्वक पूरा किया। रेस्क्यू के बाद घर के लोगों ने राहत की सांस ली और RCRS टीम के इस सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद दिया।

अध्यक्ष अविनाश यादव ने बताया कि अक्सर घरों में चूहों की मौजूदगी के कारण सांप वहां शिकार की तलाश में पहुंच जाते हैं। संभवतः सोफे के अंदर चूहे की गंध होने के कारण कोबरा वहां छिपा हुआ था। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर के आसपास साफ-सफाई रखें, चूहों को पनपने न दें और किसी भी वन्यजीव को देखकर घबराने की बजाय तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

किसी भी तरह के वन्यजीव रेस्क्यू के लिए वन विभाग और RCRS की हेल्पलाइन पर संपर्क करें :
📞 9827917848
📞 9009996789
📞 7987957958

RCRS की टीम लगातार क्षेत्र में वन्यजीवों को सुरक्षित बचाने और लोगों में जागरूकता फैलाने का सराहनीय कार्य कर रही है। 🐍🌿

  • Related Posts

    कोरबा के लिए गौरव का क्षण: प्रतिष्ठित उद्योगपति व समाजसेवी अशोक मोदी को दिल्ली में मिलेगा ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता करेंगी सम्मानित

    कोरबा (छत्तीसगढ़),…

    Read more

    फोटो-मंच की पॉलिटिक्स बनाम खाली कुर्सियों का खौफ! कोरबा भाजयुमो में छिड़ा ‘व्हाट्सऐप महाभारत’; पदाधिकारियों ने ग्रुप में ही उतारी पॉलिटिक्स की परतें, जवाब भारी पड़े तो एडमिन ने बंद की सबकी बोलती!

    कोरबा भाजयुमो…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    कोरबा के लिए गौरव का क्षण: प्रतिष्ठित उद्योगपति व समाजसेवी अशोक मोदी को दिल्ली में मिलेगा ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता करेंगी सम्मानित

    कोरबा के लिए गौरव का क्षण: प्रतिष्ठित उद्योगपति व समाजसेवी अशोक मोदी को दिल्ली में मिलेगा ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता करेंगी सम्मानित

    फोटो-मंच की पॉलिटिक्स बनाम खाली कुर्सियों का खौफ! कोरबा भाजयुमो में छिड़ा ‘व्हाट्सऐप महाभारत’; पदाधिकारियों ने ग्रुप में ही उतारी पॉलिटिक्स की परतें, जवाब भारी पड़े तो एडमिन ने बंद की सबकी बोलती!

    फोटो-मंच की पॉलिटिक्स बनाम खाली कुर्सियों का खौफ! कोरबा भाजयुमो में छिड़ा ‘व्हाट्सऐप महाभारत’; पदाधिकारियों ने ग्रुप में ही उतारी पॉलिटिक्स की परतें, जवाब भारी पड़े तो एडमिन ने बंद की सबकी बोलती!

    कोरबा भाजयुमो में ‘नोटिस बम’ से घमासान: व्हाट्सएप ग्रुप में सार्वजनिक क्लास लगाने पर भड़के युवा नेता; बोले- ‘अपनों को पर्सनल, परायों को ग्रुप में टारगेट क्यों?’

    श्री अग्रसेन गौ धाम में 17 नवंबर को मनेगी गोपाष्टमी, गौ पूजन के साथ होगा भंडारा

    खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: कटघोरा स्थित ‘मुरली होटल, शारदा स्वीट्स’ को आगामी आदेश तक बंद करने का नोटिस; अनहाइजीनिक स्थिति और नियमों की अनदेखी पर गिरी गाज, सांभर का लिया गया सैंपल

    छठ महापर्व की खुशियां साझा करने महापौर संजू देवी राजपूत से मिले डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारी, दीं हार्दिक शुभकामना