वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार,

वन विभाग के कार्य में बाधा एवं शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर गंभीर धाराओं में जुर्म दर्ज,

कोरबा, कटघोरा वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक OA-783, ग्राम विजयपुर में वन विभाग द्वारा कराए जा रहे शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने, गाली-गलौच करने, जान से मारने की धमकी देने तथा फेंसिंग खम्भों को तोड़कर शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के संबंध में विश्राम सिंह, महिपाल सिंह एवं भुवनपाल सिंह, निवासी ग्राम विजयपुर के विरुद्ध थाना कटघोरा में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 221, 296, 351(3) एवं 324 (4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कराया गया है।

वन विभाग द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार दिनांक 13 जून 2026 को कक्ष क्रमांक OA-783 में विभागीय फेंसिंग कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों द्वारा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई, कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार एवं गाली-गलौच की गई तथा लगाए गए फेंसिंग खम्भों को तोड़कर विभाग को आर्थिक क्षति पहुंचाई गई।

प्रकरण में थाना कटघोरा द्वारा FIR दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। वर्तमान में आरोपियों की तलाश जारी है तथा उनकी गिरफ्तारी हेतु आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, शासकीय कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने तथा शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    कोरबा। छत्तीसगढ़…

    Read more

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    रायपुर, वेदांता…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन, 35 यूनिट रक्तदान,

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन, 35 यूनिट रक्तदान,

    बुंदेली में बन रहा 5 हजार भक्तों के बैठने के लिए भव्य डोम,19 सितंबर को सजेगा बाबा श्याम का विराट दरबार

    बुंदेली में बन रहा 5 हजार भक्तों के बैठने के लिए भव्य डोम,19 सितंबर को सजेगा बाबा श्याम का विराट दरबार

    एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर

    एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर