CG12 और स्थानीय निवासियों के लिए टोल फ्री करने और टोल मैनेजर के ऊपर अपराध पंजीबद्ध के लिए मधुसूदन के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने NH अधिकारी को सौंपा ज्ञापन,

कोरबा, युवा कांग्रेस ज़िला कोरबा द्वारा युवा कांग्रेस ज़िला महासचिव मधुसूदन दास के नेतृत्व एवं एनएसयूआई ज़िलाध्यक्ष मनमोहन राठौर,दीपक वर्मा के विशेष उपस्थिति में कोरबा ज़िले में संचालित टोल में CG-12 पासिंग घरेलू वाहन एव स्थानीय निवासियो को टोल फ़्री करने,NH पर हो रहे दुर्घटना के मामले में टोल कंपनी के ऊपर अपराध पंजीबद्ध करने एव टोल कर्मचारियों द्वारा आमजनों से किए जा रहे दुर्व्यवहार पर उचित कार्यवाही की माँग साथ ही साथ अवैध रूप से ओवरलोड राखड़ गाड़ियो के परिवहन में मिलीभगत पर जाँच एव उचित कार्यवाही की माँग को लेकर NHAI अधिकारी को पत्र सौपकर जल्द से जल्द समस्याओं के निराकरण की माँग की गई एव निराकरण न होने की दशा में उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई..!

इस अवसर पर युवा कांग्रेस महासचिव मधुसूदन दास में कहा की – वैसे तो कोरबा ज़िला अनेक सारे समस्याओं का सामना कर रहा है उसमे से एक समस्या ज़बरदस्ती के लूट का है कोरबा ज़िला आदिवासी ज़िला के साथ साथ किसानों का भी ज़िला है यहाँ किसानों को लगातार छोटे छोटे कार्यों के लिये आस पास आना जाना पड़ता है जिसमें उन्हें अभी सबसे बड़ी तकलीफ़ उठानी पड़ रही है टोल को लेकर दिन में 5-10 बार आना जाना है और हर बार टोल कटवाना है वैसे में एक आम आदमी जाये तो जाये कहा कोरबा ज़िले में वर्तमान में संचालित टोल प्लाजा चोटिया,मदनपुर,बगदेवा,कोथारी,है इन सभी टोल प्लाजा में टोल कर्मचारियों द्वारा तो ऐसे जवाब दिया जाता है की जैसे उनकी ज़मीन जायदाद माँग लिया हो ,अनावश्यक गाली-गलौच बत्तीमीजी की जाती है,सरकार द्वारा नई गाड़ी ख़रीदते समय रोड टैक्स के नाम पर पैसा लिया जाता है उसके ऊपर टोल का भार ठीक है व्यवसायिक उपयोग की गाड़ियो से ले वहा तक ठीक है परंतु घरेलू उपयोग की गाड़ी से टोल लेना समझ से परे है इसके अलावा टोल ठेकेदार द्वारा पैसा तो लेने के लिये आगे खड़े रहते है परंतु सुविधा के नाम पर ज़ीरो की स्थिति है सड़क पर लाइट कि व्यवस्था नहीं है आय दिन जानवरो के कारण दुर्घटना होते रहती है और तो और टोल के आस पास अवैध पार्किंग बनाकर वसूली का अलग खेल चलता है अवैध रूप से गाड़ियो को इधर उधर खड़ा करवाकर दुर्घटना को आमंत्रण दिया जाता है कुल मिलाकर टोल प्लाजा की स्थिति अत्यंत ख़राब चल रही है इसके अलावा टोल के कर्मचारियों द्वारा मिलीभगत करके ओवरलोड राखड गाड़ियो को पैसों का लेनदेन करके अवैध रूप से पार भी करवाया जाता है.!
आपसे निवेदन है मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित रूप से कोरबा ज़िले में स्थित टोल प्लाजा में CG-12 पासिंग एव स्थानीय निवासियो के टोल को फ़्री किया जाये साथ ही साथ टोल संचालक कंपनी के संचालन में लापरवाही के कारण हो रही सड़क दुर्घटना में लापरवाही का अपराध पंजीबद्ध किया जाये एव अवैध पार्किंग,ओवरलोड राखड परिवहन में इनकी मिलीभगत की जाँच करके उचित कार्यवाही करे जल्द से जल्द समस्या का समाधान एव उचित व्यवस्था नहीं करने के स्थिति में हमारे द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन..!
इस अवसर पर एनएसयूआई ज़िलाध्यक्ष मनमोहन राठौर,दीपक वर्मा ने कहा की – टोल कर्मचारी एव प्रबंधक अपने इन सभी हरकतों से बाज नहीं आता है तो हमारे द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा..!
इस अवसर असंगठित कांग्रेस के ज़िलाध्यक्ष बबलू मारवा,ज़िला सचिव धनंजय राठौर,अदनान मेमन,प्रमोद काकरे,यशवर्धन,साहिल,युवा कांग्रेस सचिव कमलकिशोर चंद्रा,हिटलर,प्रभात कुमार,राम चौहान,रोहनचौहान,विमल चौहान,रुपेश चौहान,परमेश्वर कौशिक,अमन चौहान,रामकिशन पटेल,सागर चौहान,कुणाल चौहान,शिवा चौहान,गोविन्दा साव,खगेश कर्ष,दीपांसु पटेल,आयुष जैन,दीपक यादव,मनीष यादव,यश महंत,रुपेश,विनायक,अनिकेत सारथी,आयुष यादव,और अनेक युवा कांग्रेसी साथी उपस्थित थे..!!

  • Related Posts

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    कोरबा। छत्तीसगढ़…

    Read more

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    रायपुर, वेदांता…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन, 35 यूनिट रक्तदान,

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन, 35 यूनिट रक्तदान,

    बुंदेली में बन रहा 5 हजार भक्तों के बैठने के लिए भव्य डोम,19 सितंबर को सजेगा बाबा श्याम का विराट दरबार

    बुंदेली में बन रहा 5 हजार भक्तों के बैठने के लिए भव्य डोम,19 सितंबर को सजेगा बाबा श्याम का विराट दरबार

    एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर

    एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर