सिंधी समाज एकजुट – अमित बघेल पर कठोर कार्रवाई की मांग, चेताया आंदोलन तेज करने का

तिल्दा नेवरा: सिंधी समाज ने अमित बघेल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर थाने में सौंपा ज्ञापन, कड़ी कार्रवाई की मांगतिल्दा नेवरा। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा सिंधी समाज के आराध्य देव, वरुण देव साईं झूलेलाल, के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सिंधी समाज तिल्दा नेवरा ने गुरुवार दोपहर थाना तिल्दा पहुंचकर विरोध दर्ज कराया और ज्ञापन सौंपा। समाज ने इसे धार्मिक भावनाओं पर सीधा आघात बताते हुए तत्काल प्राथमिक सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कर अमित बघेल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।दोपहर करीब 2:00 बजे सिंधी समाज तिल्दा के अध्यक्ष शमनलाल खूबचंदानी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाजजन थाने पहुंचे। समाज ने एक स्वर में कहा कि इस तरह की अपमानजनक भाषा और टिप्पणियाँ न केवल सिंधी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं, बल्कि यह पूरे छत्तीसगढ़ की सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को भी क्षति पहुंचाती हैं।इस विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से किशोर सेतपाल, राम पंजवानी, मोतीराम ज्ञानचंदानी, श्याम वाधवा, विकास सुखवानी, विकास कोटवानी, राजेश जेठवानी, राहुल तेजवानी, निखिल पोट्टानी, रवि निहिचालानी, दिनेश पंजवानी, विजु रूपरेला सहित समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी ने इस मौके पर बयान देते हुए कहा कि अमित बघेल जानबूझकर हिंदू समाज में फूट डालने और विवाद पैदा करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बघेल की तुलना महाभारत के ‘शकुनि’ से करते हुए कहा कि वह हिंदुओं को आपस में लड़ाने की प्रवृत्ति दिखा रहे हैं। सुखवानी ने स्पष्ट किया कि सिंधी समाज धर्म और समाज के सम्मान पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा।थाना प्रभारी ने सिंधी समाज से ज्ञापन प्राप्त किया और उन्हें आवश्यक विधिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, साथ ही क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की। सिंधी समाज ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो वे अपने आंदोलन को और भी तेज करेंगे।

  • Related Posts

    महापौर संजू देवी राजपूत की पहल पर कोरबा में सजेगा भव्य दशहरा मेला, 15 से 20 अक्टूबर तक रामलीला और रावण दहन

    कोरबा। कोरबा…

    Read more

    महापौर संजू देवी राजपूत की पहल पर कोरबा में सजेगा भव्य दशहरा मेला, 15 से 20 अक्टूबर तक रामलीला और रावण दहन

    कोरबा। कोरबा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    बालको ने कोरबा राज्योत्सव में प्रस्तुत की औद्योगिक और सामुदायिक विकास की झलक

    बालको ने कोरबा राज्योत्सव में प्रस्तुत की औद्योगिक और सामुदायिक विकास की झलक

    बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता

    बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता

    बालको में सस्टेनेबिलिटी माह का समापन, 2,600 से अधिक लोगों ने लिया भाग

    बालको में सस्टेनेबिलिटी माह का समापन, 2,600 से अधिक लोगों ने लिया भाग

    कोरबा में भव्य रामलीला एवं दशहरा उत्सव आज से: कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी; ओपन थिएटर घंटाघर में सजेगा प्रभु श्रीराम का दरबार

    कोरबा में भव्य रामलीला एवं दशहरा उत्सव आज से: कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी; ओपन थिएटर घंटाघर में सजेगा प्रभु श्रीराम का दरबार

    बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    नवरात्रि पर विशेष सौगात: गायक श्रीकांत राजवाड़े का नया छत्तीसगढ़ी जसगीत ‘तोर ऊंचा हवाये पहाड़ मड़वारानी’ रिलीज, मड़वारानी दाई की भक्ति में डूबे भक्त

    नवरात्रि पर विशेष सौगात: गायक श्रीकांत राजवाड़े का नया छत्तीसगढ़ी जसगीत ‘तोर ऊंचा हवाये पहाड़ मड़वारानी’ रिलीज, मड़वारानी दाई की भक्ति में डूबे भक्त