कल कांग्रेस भवन तिल्दा में SIR को लेकर कार्यशाला — शैलेश नितिन त्रिवेदी की अगुवाई, राहुल तेजवानी मास्टर ट्रेनरतिल्दा-नेवरा

।छत्तीसगढ़ में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) अभियान को और सशक्त बनाने के लिए कांग्रेस कल दोपहर 3 बजे कांग्रेस भवन तिल्दा में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करेगी। इस विशेष सत्र का नेतृत्व कांग्रेस संचार विभाग के पूर्व अध्यक्ष, रायपुर लोकसभा SIR प्रभारी एवं प्रशिक्षण समिति के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी करेंगे।प्रदेश कांग्रेस ने SIR अभियान के लिए प्रदेश-स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स की नियुक्ति की है। राहुल तेजवानी, जिन्हें SIR बलौदाबाजार विधानसभा का कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है, कल BLA, मंडल, सेक्टर और बूथ अध्यक्षों को प्रशिक्षण देंगे। उनका दायित्व है कि पूरे क्षेत्र में SIR प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, पारदर्शी और तथ्यपूर्ण तरीके से लागू कराया जाए।कांग्रेस का मुख्य जोर इस बात पर है कि SIR के दौरान किसी भी मतदाता का नाम बिना उचित कारण के न कटे और बूथ स्तर पर सतर्कता के साथ हर जानकारी की जांच की जाए।इसी बीच, कार्यशाला से पहले शैलेश नितिन त्रिवेदी ने SIR अवधि को तीन महीने बढ़ाने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा—“राज्य में धान खरीदी का समय चल रहा है और किसान अत्यधिक व्यस्त हैं। ऐसे में SIR की समय सीमा बढ़ाई जानी चाहिए ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, प्रभावी और बिना किसी दबाव के पूर्ण हो सके।”

  • Related Posts

    महापौर संजू देवी राजपूत की पहल पर कोरबा में सजेगा भव्य दशहरा मेला, 15 से 20 अक्टूबर तक रामलीला और रावण दहन

    कोरबा। कोरबा…

    Read more

    महापौर संजू देवी राजपूत की पहल पर कोरबा में सजेगा भव्य दशहरा मेला, 15 से 20 अक्टूबर तक रामलीला और रावण दहन

    कोरबा। कोरबा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    बालको ने कोरबा राज्योत्सव में प्रस्तुत की औद्योगिक और सामुदायिक विकास की झलक

    बालको ने कोरबा राज्योत्सव में प्रस्तुत की औद्योगिक और सामुदायिक विकास की झलक

    बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता

    बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता

    बालको में सस्टेनेबिलिटी माह का समापन, 2,600 से अधिक लोगों ने लिया भाग

    बालको में सस्टेनेबिलिटी माह का समापन, 2,600 से अधिक लोगों ने लिया भाग

    कोरबा में भव्य रामलीला एवं दशहरा उत्सव आज से: कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी; ओपन थिएटर घंटाघर में सजेगा प्रभु श्रीराम का दरबार

    कोरबा में भव्य रामलीला एवं दशहरा उत्सव आज से: कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी; ओपन थिएटर घंटाघर में सजेगा प्रभु श्रीराम का दरबार

    बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    बालको के पोषण माह अभियान से बाल पोषण के प्रति बढ़ी सामुदायिक जागरूकता

    नवरात्रि पर विशेष सौगात: गायक श्रीकांत राजवाड़े का नया छत्तीसगढ़ी जसगीत ‘तोर ऊंचा हवाये पहाड़ मड़वारानी’ रिलीज, मड़वारानी दाई की भक्ति में डूबे भक्त

    नवरात्रि पर विशेष सौगात: गायक श्रीकांत राजवाड़े का नया छत्तीसगढ़ी जसगीत ‘तोर ऊंचा हवाये पहाड़ मड़वारानी’ रिलीज, मड़वारानी दाई की भक्ति में डूबे भक्त