ह्यूमन राइट्स डे पर कोरबा के साकेत शर्मा को ‘ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन एक्सीलेंस अवॉर्ड’, सहयोगियों व वरिष्ठजनों के प्रति जताया आभार

कोरबा (छत्तीसगढ़)।

“चरैवेति-चरैवेति — यही तो मंत्र है अपना, नहीं रुकना, नहीं थकना, सतत चलते रहना।” इसी भाव के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय कोरबा निवासी साकेत शर्मा को 10 दिसंबर ह्यूमन राइट्स डे के अवसर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।

भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित लोधी रोड ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह में ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ ह्यूमन राइट्स द्वारा उन्हें Global Humanitarian Excellence Award से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें राष्ट्र और समाज के प्रति उनके सतत योगदान, कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय सेवा कार्यों को देखते हुए प्रदान किया गया।

इस अवसर पर साकेत शर्मा ने इसे अपने जीवन की अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत नहीं, बल्कि उन सभी सहयोगियों, साथियों और वरिष्ठजनों का है, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से वे समाज सेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ सके।

उन्होंने ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ ह्यूमन राइट्स के संस्थापक एवं समस्त सदस्यों के प्रति भी हार्दिक आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि भविष्य में भी वे मानवाधिकारों और समाजहित के कार्यों में पूरे समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।

यह सम्मान न केवल कोरबा जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है।

  • Related Posts

    ग्राम पंचायत जवाली में आवारा पशुओं की व्यवस्था पर तीसरी अंतिम बैठक : गौठान संचालन, चारे-पानी और किसानों के नुकसान को लेकर उठे गंभीर सवाल

    ग्राम पंचायत…

    Read more

    व्यापारियों की आवाज दिल्ली में गूंजेगी, 45वें स्थापना दिवस पर होगा विशाल व्यापारी महासम्मेलन

    व्यापारियों की…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    ग्राम पंचायत जवाली में आवारा पशुओं की व्यवस्था पर तीसरी अंतिम बैठक : गौठान संचालन, चारे-पानी और किसानों के नुकसान को लेकर उठे गंभीर सवाल

    ग्राम पंचायत जवाली में आवारा पशुओं की व्यवस्था पर तीसरी अंतिम बैठक : गौठान संचालन, चारे-पानी और किसानों के नुकसान को लेकर उठे  गंभीर सवाल

    व्यापारियों की आवाज दिल्ली में गूंजेगी, 45वें स्थापना दिवस पर होगा विशाल व्यापारी महासम्मेलन

    व्यापारियों की आवाज दिल्ली में गूंजेगी, 45वें स्थापना दिवस पर होगा विशाल व्यापारी महासम्मेलन

    बालको कर रहा है क्षेत्र का चहुंमुखी विकास: लखन लाल देवांगन

    AK गुरुकुल कॉलेज के संस्थापक अक्षय दुबे सम्मानित, 5 साल की उपलब्धि, संस्था ने संस्थापक का किया सम्मान

    नए बीटीएपी एल्यूमिना रेलवे रेक के साथ बालको ने आपूर्ति श्रृंखला को किया और मजबूत

    कनकेश्वर धाम उपेक्षा का हुआ शिकार, न बिजली, न पानी, न श्रद्धालुओं के लिए कोई व्यवस्था