परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जयंती पर कोरबा सतनामी कल्याण समिति निकलेगी भव्य शोभा यात्रा और झांकी :- मनोद मनहर

कोरबा, सतनाम पंथ के संस्थापक परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा की 269 वीं जयंती के अवसर पर कोरबा में इस वर्ष भव्य और विस्तृत तीन दिवसीय जयंती महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रमों की श्रृंखला 17 दिसंबर से प्रारंभ होकर 19 दिसंबर तक चलेगी, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

शोभायात्रा 17 दिसंबर 2025 को दोपहर 2 बजे सीतामढ़ी से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गो से होते हुए टीपी नगर स्थित सतनाम भवन पहुंचेगी, सतनाम संदेश शोभायात्रा नगर की प्रमुख गलियों का भ्रमण करेगी। समाज जन रंग-बिरंगे झांकियों, ढोल-नगाड़ों और गुरु संदेश के नारों के साथ जुलूस को आकर्षक स्वरूप देंगे साथ ही भव्य महाआरती, लेजर लाइट शो, भव्य डीजे, झांकी और भव्य आतिशबाजी के साथ अन्य कार्यक्रम भी शामिल किए गए है,

सभी समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर गुरु जयंती महोत्सव को सफल व यादगार बनाने की अपील की गई है। उक्त जानकारी सतनामी समाज के कोषाध्यक्ष मनोद मनहर ने दी है,

समिति के द्वारा आयोजन को लेकर आयोजन समिति का गठन कर कार्यक्रम को भव्य आयोजन बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, कोरबा सतनामी कल्याण समिति संरक्षक सदस्य कमल टंडन, दिलीप मिरी, अध्यक्ष नारायण लाल कुर्रे, सचिव आर डी भारद्वाज और कोषाध्यक्ष मनोद मनहर के मार्गदर्शन में समिति के सदस्यों को कार्यक्रम को सफल बनाने जिम्मेदारी दी गई है जिसमें रिंकू आदिले कार्यकारिणी सदस्य, आशीष बंजारे शोभा यात्रा प्रभारी, विजय आदिले सह प्रभारी, अंकित आदिले सांस्कृतिक प्रमुख, विमल आदिले व्यवस्था प्रमुख, प्रतीक आदिले भोजन प्रमुख, अभिषेक लहरें सुरक्षा प्रमुख को समिति के द्वारा जिम्मेदारी दी गई है,

  • Related Posts

    बालको की स्वास्थ्य पहल से 1.2 लाख लोगों तक पहुंची बेहतर चिकित्सा सेवाएं

    बालकोनगर,। स्वास्थ्य…

    Read more

    एल्युमिनियम, ऑयल एवं गैस, पावर और आयरन एवं स्टील क्षेत्रों में एक साथ सबसे अधिक स्टॉक एक्सचेंज लिस्टिंग का ऐतिहासिक रिकॉर्ड’

    वेदांता ने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    बालको की स्वास्थ्य पहल से 1.2 लाख लोगों तक पहुंची बेहतर चिकित्सा सेवाएं

    बालको की स्वास्थ्य पहल से 1.2 लाख लोगों तक पहुंची बेहतर चिकित्सा सेवाएं

    एल्युमिनियम, ऑयल एवं गैस, पावर और आयरन एवं स्टील क्षेत्रों में एक साथ सबसे अधिक स्टॉक एक्सचेंज लिस्टिंग का ऐतिहासिक रिकॉर्ड’

    एल्युमिनियम, ऑयल एवं गैस, पावर और आयरन एवं स्टील क्षेत्रों में एक साथ सबसे अधिक स्टॉक एक्सचेंज लिस्टिंग का ऐतिहासिक रिकॉर्ड’

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध, सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध, सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

    CG12 और स्थानीय निवासियों के लिए टोल फ्री करने और टोल मैनेजर के ऊपर अपराध पंजीबद्ध के लिए मधुसूदन के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने NH अधिकारी को सौंपा ज्ञापन,

    CG12 और स्थानीय निवासियों के लिए टोल फ्री करने और टोल मैनेजर के ऊपर अपराध पंजीबद्ध के लिए मधुसूदन के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने NH अधिकारी को सौंपा ज्ञापन,

    वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार,

    कोरबा अंतर्गत 15 ब्लॉक में विशाल सूखा सराई का वृक्ष बना चिंता का कारण, जन चिंतक मंच ने वन विभाग और नगर निगम में दिया ज्ञापन,

    कोरबा अंतर्गत 15 ब्लॉक में विशाल सूखा सराई का वृक्ष बना चिंता का कारण, जन चिंतक मंच ने वन विभाग और नगर निगम में दिया ज्ञापन,