पंप हाउस क्षेत्र में युवती पर चाकू से हमला, 1वर्ष पूर्व भी हुई थी युवतियों से लूट और ब्लेड मारने की घटना, पंप हाउस में दहशत का माहौल,

पंप हाउस क्षेत्र में युवती पर चाकू से हमला, 1वर्ष पूर्व भी हुई थी युवतियों से लूट और ब्लेड मारने की घटना, पंप हाउस में दहशत का माहौल,

कोरबा, शहर के सीएसईबी चौक से पंप हाउस जाने वाले रास्ते पर एक नर्स के ऊपर थोड़ी देर पहले प्राण घातक हमला कर दिया गया। पता चला है कि किसी पैथोलॉजी में नर्स का काम करने वाली लगभग 25 वर्ष की एक युवती अपने घर जा रही थी वह पंप हाउस कॉलोनी के समीप पहुंची ही थी तभी पीछे से दो युवक आए और उन्होंने चाकू से उस पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी इन युवकों को पकड़ पाते इससे पहले ही वह फरार हो गए। लहु लुहान युवती को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर है

पूर्व में भी पंप हाउस में दो छात्राओं पर हुए अलग-अलग हमलों ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया था अभी वर्तमान की घटना से डर और दहशत का माहौल बना हुआ है,
पूर्व की दोनों घटनाओं की रिपोर्ट सीएसईबी चौकी में दर्ज कराई गई थी।

1 वर्ष पूर्व की घटना पर एक नजर

पहली घटना आत्मानंद पब्लिक स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ हुई. छात्रा सुबह 10 बजे स्कूल के लिए घर से निकली थी, तभी दो नकाबपोश बाइक सवारों ने उसका रास्ता रोककर चेहरे और हाथ पर ब्लेड से हमला कर दिया. इस हमले के बाद आरोपी तुरंत भाग निकले. हमले में छात्रा को गंभीर चोटें आई हैं. मौके पर मौजूद लोगों ने मदद के लिए शोर मचाया, लेकिन बदमाश तेज़ी से बाइक पर फरार हो गए.

दूसरी घटना में प्रिया साहू नाम की एक छात्रा को निशाना बनाया गया, जो कॉलेज से वापस लौट रही थी. पंप हाउस 15 ब्लॉक अटल आवास के पास कुछ बदमाशों ने उसे रोका, उस पर हमला किया और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए. इस वारदात से वहां हड़कंप मच गया, और स्थानीय लोग डर से सहम गए।

पंप हाउस क्षेत्र में युवतियों पर हो रहे हमले से वार्ड वासियों में गहरा रोष नजर आ रहा है, स्थानीय लोग अपनी बेटियों के सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे है

  • Related Posts

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    कोरबा। छत्तीसगढ़…

    Read more

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    रायपुर, वेदांता…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन, 35 यूनिट रक्तदान,

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन, 35 यूनिट रक्तदान,

    बुंदेली में बन रहा 5 हजार भक्तों के बैठने के लिए भव्य डोम,19 सितंबर को सजेगा बाबा श्याम का विराट दरबार

    बुंदेली में बन रहा 5 हजार भक्तों के बैठने के लिए भव्य डोम,19 सितंबर को सजेगा बाबा श्याम का विराट दरबार

    एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर

    एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर