नक्तिखार में घर के अंदर बाइक में छिपा मिला कोबरा, RCRS टीम ने किया सफल रेस्क्यू

कोरबा जिले के नक्तिखार क्षेत्र में बीती रात लगभग 11 बजे एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। दीपक एक्का के घर में खड़ी बाइक के अंदर एक खतरनाक कोबरा सांप छिपकर बैठा हुआ था। जैसे ही घर के सदस्यों की नजर उस पर पड़ी, घर में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत RCRS (Reptile Care and Rescuer Society) की टीम को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही RCRS के टीम सदस्य अजय, तिलक और सतेंद्र बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचे। सबसे पहले टीम ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए घर के सभी लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। इसके बाद अनुभवी रेस्क्यूर अजय ने पूरी सावधानी और कुशलता के साथ कोबरा का सफल रेस्क्यू किया।

रेस्क्यू के बाद घर के लोगों ने राहत की सांस ली और RCRS टीम का दिल से धन्यवाद किया। यदि समय रहते सांप पर नजर नहीं पड़ती, तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

RCRS टीम ने आम जनता से अपील की है कि अगर आपके घर या आसपास कहीं भी सांप या कोई अन्य वन्यजीव दिखाई दे, तो घबराएं नहीं और न ही उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करें। तुरंत RCRS टीम या वन विभाग से संपर्क करें, ताकि सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया जा सके।

RCRS हेल्पलाइन नंबर:
अविनाश यादव: 9827917848, 9009996789, 7987957958

  • Related Posts

    कोरबा के लिए गौरव का क्षण: प्रतिष्ठित उद्योगपति व समाजसेवी अशोक मोदी को दिल्ली में मिलेगा ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता करेंगी सम्मानित

    कोरबा (छत्तीसगढ़),…

    Read more

    फोटो-मंच की पॉलिटिक्स बनाम खाली कुर्सियों का खौफ! कोरबा भाजयुमो में छिड़ा ‘व्हाट्सऐप महाभारत’; पदाधिकारियों ने ग्रुप में ही उतारी पॉलिटिक्स की परतें, जवाब भारी पड़े तो एडमिन ने बंद की सबकी बोलती!

    कोरबा भाजयुमो…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    कोरबा के लिए गौरव का क्षण: प्रतिष्ठित उद्योगपति व समाजसेवी अशोक मोदी को दिल्ली में मिलेगा ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता करेंगी सम्मानित

    कोरबा के लिए गौरव का क्षण: प्रतिष्ठित उद्योगपति व समाजसेवी अशोक मोदी को दिल्ली में मिलेगा ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता करेंगी सम्मानित

    फोटो-मंच की पॉलिटिक्स बनाम खाली कुर्सियों का खौफ! कोरबा भाजयुमो में छिड़ा ‘व्हाट्सऐप महाभारत’; पदाधिकारियों ने ग्रुप में ही उतारी पॉलिटिक्स की परतें, जवाब भारी पड़े तो एडमिन ने बंद की सबकी बोलती!

    फोटो-मंच की पॉलिटिक्स बनाम खाली कुर्सियों का खौफ! कोरबा भाजयुमो में छिड़ा ‘व्हाट्सऐप महाभारत’; पदाधिकारियों ने ग्रुप में ही उतारी पॉलिटिक्स की परतें, जवाब भारी पड़े तो एडमिन ने बंद की सबकी बोलती!

    कोरबा भाजयुमो में ‘नोटिस बम’ से घमासान: व्हाट्सएप ग्रुप में सार्वजनिक क्लास लगाने पर भड़के युवा नेता; बोले- ‘अपनों को पर्सनल, परायों को ग्रुप में टारगेट क्यों?’

    श्री अग्रसेन गौ धाम में 17 नवंबर को मनेगी गोपाष्टमी, गौ पूजन के साथ होगा भंडारा

    खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: कटघोरा स्थित ‘मुरली होटल, शारदा स्वीट्स’ को आगामी आदेश तक बंद करने का नोटिस; अनहाइजीनिक स्थिति और नियमों की अनदेखी पर गिरी गाज, सांभर का लिया गया सैंपल

    छठ महापर्व की खुशियां साझा करने महापौर संजू देवी राजपूत से मिले डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारी, दीं हार्दिक शुभकामना