बालको मेडिकल सेंटर ने बालको अस्पताल में शुरू की नई फार्मेसी,

बालकोनगर, बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी), रायपुर द्वारा बालको अस्पताल के परिसर में नई फार्मेसी का शुभारंभ किया गया। इस फार्मेसी का उद्घाटन बीएमसी की निदेशक डॉ. भावना सिरोही द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार तथा बालको के मुख्य चिकित्सक अधिकारी डॉ. विवेक सिंहा और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बालको अस्पताल में शुरू की गई फार्मेसी का संचालन बीएमसी रायपुर द्वारा किया जाएगा। इसका उद्देश्य कोरबा एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को एक ही परिसर में आसानी से और किफायती दर पर आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराना है।

महत्वपूर्ण रूप से बीएमसी रायपुर शीघ्र ही बालको अस्पताल, कोरबा में कीमोथेरेपी डे-केयर सपोर्ट सुविधा शुरू करेगा जो कोरबा जिले की पहली ऐसी सुविधा होगी। कैंसर उपचार से संबंधित कीमोथेरेपी एवं अन्य विशेष दवाइयाँ भी इसी नई फार्मेसी से उपलब्ध कराई जाएँगी, जिससे मरीजों को उपचार के दौरान दवाइयों के लिए बाहर नहीं भटकना पड़ेगा।

बीएमसी रायपुर की निदेशक डॉ. भावना सिरोही ने कहा कि कोरबा में कीमोथेरेपी डे-केयर सुविधा की शुरुआत से स्थानीय मरीजों को इलाज के लिए अब बड़े शहरों, विशेषकर रायपुर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और समय पर उपचार संभव हो सकेगा।

  • Related Posts

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    कोरबा। छत्तीसगढ़…

    Read more

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    रायपुर, वेदांता…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    कोरबा प्रवास पर एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल के निवास पहुँचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन, 35 यूनिट रक्तदान,

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन, 35 यूनिट रक्तदान,

    बुंदेली में बन रहा 5 हजार भक्तों के बैठने के लिए भव्य डोम,19 सितंबर को सजेगा बाबा श्याम का विराट दरबार

    बुंदेली में बन रहा 5 हजार भक्तों के बैठने के लिए भव्य डोम,19 सितंबर को सजेगा बाबा श्याम का विराट दरबार

    एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर

    एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर