“खबर का असर” आंगनबाड़ी के नाम पर बन रहे मौत के ढांचा को नगर निगम ने तोड़ा, खबर की सत्यता पर लगी मुहर,

कोरबा छत्तीसगढ़ // आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण में घटिया सामग्री और गुणवत्ता में भारी लापरवाही का मामला सामने आने के बाद नगर निगम प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे के निर्देश पर दोषी एजेंसी के खिलाफ ब्लैकलिस्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

शिकायत के बाद जांच, आरोप सही पाए गए*

वार्डवासियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा आंगनबाड़ी भवन निर्माण में घटिया सीमेंट, कमजोर सामग्री और मानकों की अनदेखी की शिकायत की गई थी। शिकायत मिलते ही निगम प्रशासन ने तत्काल जांच कराई, जिसमें आरोप सही पाए गए।

तुरंत कार्रवाईः निर्माण कार्य रोका, ढांचा तोड़ा गया

जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद निगम ने निर्माण कार्य को तुरंत प्रभाव से रुकवा दिया।

घटिया तरीके से बनाए गए कालम और बीम को JCB की मदद से तोड़कर हटाया गया, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना न हो सके।

आयुक्त का सख्त संदेश

नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे ने स्पष्ट कहा-

“बच्चों से जुड़े मामलों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

दोषी ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

उन्होंने बताया कि संबंधित ठेकेदार हरिश्चंद्र दुबे को पहले भी दो नोटिस दिए जा चुके थे, और अब तीसरी बार नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

ब्लैकलिस्टिंग और FIR की तैयारी

निगम प्रशासन ने संकेत दिए हैं किः ठेकेदार की निविदा (टेंडर) रद्द की जा सकती है एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने का प्रावधान है गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज करने पर भी विचार किया जा रहा है

बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि

यह कार्रवाई सुनिश्चित करती है कि आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण तय मानकों के अनुसार हो, ताकि बच्चों के लिए सुरक्षित और मजबूत वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

सरकार की नीति के अनुरूप सख्ती

यह कदम राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा बार-बार स्पष्ट किया गया है कि बच्चों, महिलाओं और गरीबों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा।

  • Related Posts

    एल्युमिनियम, ऑयल एवं गैस, पावर और आयरन एवं स्टील क्षेत्रों में एक साथ सबसे अधिक स्टॉक एक्सचेंज लिस्टिंग का ऐतिहासिक रिकॉर्ड’

    वेदांता ने…

    Read more

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध, सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

    बालकोनगर, किसी…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    एल्युमिनियम, ऑयल एवं गैस, पावर और आयरन एवं स्टील क्षेत्रों में एक साथ सबसे अधिक स्टॉक एक्सचेंज लिस्टिंग का ऐतिहासिक रिकॉर्ड’

    एल्युमिनियम, ऑयल एवं गैस, पावर और आयरन एवं स्टील क्षेत्रों में एक साथ सबसे अधिक स्टॉक एक्सचेंज लिस्टिंग का ऐतिहासिक रिकॉर्ड’

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध, सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध, सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर’

    CG12 और स्थानीय निवासियों के लिए टोल फ्री करने और टोल मैनेजर के ऊपर अपराध पंजीबद्ध के लिए मधुसूदन के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने NH अधिकारी को सौंपा ज्ञापन,

    CG12 और स्थानीय निवासियों के लिए टोल फ्री करने और टोल मैनेजर के ऊपर अपराध पंजीबद्ध के लिए मधुसूदन के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने NH अधिकारी को सौंपा ज्ञापन,

    वन विभाग के निर्माण कार्य में किया हस्तक्षेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी फरार,

    कोरबा अंतर्गत 15 ब्लॉक में विशाल सूखा सराई का वृक्ष बना चिंता का कारण, जन चिंतक मंच ने वन विभाग और नगर निगम में दिया ज्ञापन,

    कोरबा अंतर्गत 15 ब्लॉक में विशाल सूखा सराई का वृक्ष बना चिंता का कारण, जन चिंतक मंच ने वन विभाग और नगर निगम में दिया ज्ञापन,

    जिले में आम लोगों की सेहत को लेकर खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा लगातार जांच कार्यवाही जारी,

    जिले में आम लोगों की सेहत को लेकर खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा लगातार जांच कार्यवाही जारी,