डबल इंजन की सरकार में 24 घंटे में दो किसानों ने किया आत्महत्या का प्रयास, ताजा मामल हरदीबाजार तहसील कार्यालय का देखे पूरी खबर,

कोरबा, धान खरीदी में आ रहे व्यवधान के कारण पीड़ित एक किसान ने जहर सेवन कर लिया। समय रहते उपचार के कारण उसकी जान बच गई। इस घटनाक्रम को हुए अभी 24 घंटे बीते हैं कि एक और वृद्ध किसान ने जहर सेवन कर अपनी जान देने की कोशिश की है। यह मामला रकबा में कमी के कारण धान की कम पैदावार दर्शित होने व बिक्री को लेकर जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक हरदी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम झांझ का रहने वाला बैसाखू गोंड़ पिता भुरूवा 60 वर्ष आज दोपहर करीब डेढ़ से 2 बजे के मध्य किसी कीटनाशक का सेवन कर हरदीबाजार तहसील कार्यालय पहुंच गया। उसके द्वारा जानकारी देने के साथ ही तहसील परिसर में हड़कंप मच गई। आनन-फानन में यह सूचना पुलिस तक पहुंची। इस बीच रास्ते से जनपद उपाध्यक्ष मुकेश जायसवाल गुजर रहे थे जिन्होंने अपनी गाड़ी में तत्काल इस किसान को हरदी बाजार के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस भी मौके पर और बाद में अस्पताल पहुंची। मामले में आवश्यक पूछताछ समाचार लिखने तक जारी है।
इस घटना को लेकर एक बार फिर धान खरीदी की व्यवस्था पर सवाल उठ गए। हालांकि इस तरह से आत्मघाती कदम उठाना किसी समस्या का समाधान नहीं है। एक घटना सामने आने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर पाली एसडीएम रोहित सिंह ने तत्काल राजस्व अमले व प्रबंधकों की बैठक बुलाई और उन्हें ऐसे सभी मामलों का निराकरण करने के लिए निर्देशित किया गया। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने भी सख्त रवैया अपनाते हुए हल्का पटवारी कामिनी को निलंबित कर दिया वहीं तहसीलदार व फड़ प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है। अब यह दूसरा मामला सामने आया है जिसे लेकर कई तरह के सवाल उठना लाजिमी है।

  • Related Posts

    राह चलती लड़की से मारपीट कर लूट करने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे,

    कोरबा, 30.03.2026…

    Read more

    ग्राम पंचायत जवाली में आवारा पशुओं की व्यवस्था पर तीसरी अंतिम बैठक : गौठान संचालन, चारे-पानी और किसानों के नुकसान को लेकर उठे गंभीर सवाल

    ग्राम पंचायत…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    राह चलती लड़की से मारपीट कर लूट करने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे,

    राह चलती लड़की से मारपीट कर लूट करने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे,

    ग्राम पंचायत जवाली में आवारा पशुओं की व्यवस्था पर तीसरी अंतिम बैठक : गौठान संचालन, चारे-पानी और किसानों के नुकसान को लेकर उठे गंभीर सवाल

    ग्राम पंचायत जवाली में आवारा पशुओं की व्यवस्था पर तीसरी अंतिम बैठक : गौठान संचालन, चारे-पानी और किसानों के नुकसान को लेकर उठे  गंभीर सवाल

    व्यापारियों की आवाज दिल्ली में गूंजेगी, 45वें स्थापना दिवस पर होगा विशाल व्यापारी महासम्मेलन

    व्यापारियों की आवाज दिल्ली में गूंजेगी, 45वें स्थापना दिवस पर होगा विशाल व्यापारी महासम्मेलन

    बालको कर रहा है क्षेत्र का चहुंमुखी विकास: लखन लाल देवांगन

    बालको कर रहा है क्षेत्र का चहुंमुखी विकास: लखन लाल देवांगन

    AK गुरुकुल कॉलेज के संस्थापक अक्षय दुबे सम्मानित, 5 साल की उपलब्धि, संस्था ने संस्थापक का किया सम्मान

    AK गुरुकुल कॉलेज के संस्थापक अक्षय दुबे सम्मानित, 5 साल की उपलब्धि, संस्था ने संस्थापक का किया सम्मान

    नए बीटीएपी एल्यूमिना रेलवे रेक के साथ बालको ने आपूर्ति श्रृंखला को किया और मजबूत

    नए बीटीएपी एल्यूमिना रेलवे रेक के साथ बालको ने आपूर्ति श्रृंखला को किया और मजबूत