13 मार्च की तैयारी को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे की बैठक संपन्न,

कोरबा, कोरबा में बालको लांट के मज़दूर साथियों और अन्य साथियों के साथ आगामी 13 मार्च को होने वाले विशाल धरना-प्रदर्शन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे के प्रदेश महामंत्री श्री निलेश चौहान शामिल हुए और मज़दूरों की समस्याओं व मांगों को गंभीरता से सुना।

बैठक के दौरान मज़दूरों की विभिन्न समस्याओं, उनके अधिकारों और लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी साथियों ने एकजुट होकर मज़दूरों के हक, सम्मान और न्याय की लड़ाई को मजबूती से लड़ने का संकल्प लिया।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 13 मार्च को कोरबा में बालको प्लांट के मज़दूरों द्वारा विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में मज़दूर शामिल होंगे। इस आंदोलन में जेसीसीजे के सुप्रीमो श्री अमित जोगी शामिल होकर मज़दूरों की आवाज़ को बुलंद करेंगे। मज़दूरों के हक और न्याय के लिए अब बालको प्लांट की “खटिया खड़ी” करने का संकल्प लिया गया है।

इस आंदोलन की बैठक में प्रमुख रूप बालको एटक एवं कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता कामरेड एम.एल. रजक, मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिकर भारती, सुशील निर्मलकर, देवेंद्र सिंह ठाकुर, अजय चेट्टी, धर्मेंद्र तिवारी, हुसैन ख़ान, मन्नुलाल लठिया,अजय निराला, संतोष गड़ेवाल, शिव साहू, सुनील सुना, भूपेंद्र चौधरी, अरुण साहू, ईश्वर सिंह, लक्ष्मण , विदेशी, महादेव कुर्रे सहित बालको यूनियन के कई पदाधिकारी और मज़दूर साथी उपस्थित रहे।

नेताओं ने कहा कि यदि मज़दूरों की जायज़ मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज़ किया जाएगा। यह आंदोलन मज़दूरों के अधिकार, सम्मान और उनके भविष्य की रक्षा के लिए किया जा रहा है।

  • Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा…

    Read more

    बालको ने मेटल डिवीजन पेट्रोल पंप में अग्नि आपातकालीन मॉक ड्रिल का किया आयोजन

    बालकोनगर, वेदांता…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    बालको ने मेटल डिवीजन पेट्रोल पंप में अग्नि आपातकालीन मॉक ड्रिल का किया आयोजन

    बालको ने मेटल डिवीजन पेट्रोल पंप में अग्नि आपातकालीन मॉक ड्रिल का किया आयोजन

    याद किए गए बनवारी लाल, जन्म जयंती पर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा जिला अस्पताल में मरीजों को किया गया फल वितरण

    याद किए गए बनवारी लाल, जन्म जयंती पर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा जिला अस्पताल में मरीजों को किया गया फल वितरण

    छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा 51 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह 3 मई को, कोरबा से कई जोड़े होंगे सहभागी

    छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा 51 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह 3 मई को, कोरबा से कई जोड़े होंगे सहभागी

    वेदांता बालको के योगदान से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आय के स्रोतों में हो रही बढ़ोत्तरी

    वेदांता बालको के योगदान से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आय के स्रोतों में हो रही बढ़ोत्तरी

    बालको ने संयंत्र में रासायनिक रिसाव पर मॉक ड्रिल का किया सफल आयोजन

    बालको ने संयंत्र में रासायनिक रिसाव पर मॉक ड्रिल का किया सफल आयोजन