एक अच्छा शिक्षार्थी बनना व अपने गुरुजनों का गौरव बनना एक उत्कृष्ट लक्ष्य है : डॉ प्रशांत

कोरबा। एक प्रशिक्षार्थी की जिम्मेदारी है कि वह पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ सीखे और अपना पाठ्यक्रम पूरा करे। इससे आप न केवल एक अच्छे शिक्षक बन सकते हैं, बल्कि एक ऐसी विरासत भी छोड़ सकते हैं जो आपके महाविद्यालय को गौरवान्वित करे। पहले अच्छा प्रशिक्षार्थी और फिर एक अच्छा शिक्षक बनना, गुरुजनों का नाम रोशन करना एक उत्कृष्ट व प्रेरणादायक लक्ष्य है। यह सबक गांठ बांध लें, तो आप स्वयं के साथ भविष्य में अपने विद्यार्थियों को काबिल बनाने का दायित्व कुशलता से निभा सकते हैं।

यह बातें गुरुवार को कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा के डीएलएड प्रथम वर्ष की दस दिवसीय संपर्क कक्षा सह प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि रहे प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर ने प्रशिक्षार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कहीं। डीएलएड प्रभारी एवं शिक्षा संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ भारती कुलदीप ने भी प्रशिक्षार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि सदैव अपने विद्यार्थियों के साथ समानता व सम्मान का व्यवहार करें। उन्हें रचनात्मक विचारक और जीवन भर सीखने वाले बनने में मदद करें। उन्होंने बताया कि 5 से 15 जनवरी तक यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ भारती कुलदीप, अंजू खेस, डॉ रश्मि शुक्ला, कुणाल दासगुप्ता, राकेश गौतम, नितेश यादव, शंकरलाल यादव उपस्थित रहे। प्रशिक्षार्थियों ने अपने गुरुजनों को श्रीफल एवं पुष्पमाला भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम में अनेक आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। सरस्वती वंदना महिमा व उर्वशी, स्वागत गीत उर्वशी व संध्या ने प्रस्तुत किया। विनीता, अनिल प्रधान एवं चित्रकांता ने भी गीत प्रस्तुत किए। उर्वशी श्रीवास, विकास राठौर व रूपेश कुमार ने अपने अनुभव साझा किए। वर्षा पैकरा व देव राठिया ने आभार प्रदर्शन किया। मंच संचालन की जिम्मेदारी निधि सोनी ने निभाई।

  • Related Posts

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    तिल्दा-नेवरा। तिल्दा…

    Read more

    बालको ने मेटल डिवीजन पेट्रोल पंप में अग्नि आपातकालीन मॉक ड्रिल का किया आयोजन

    बालकोनगर, वेदांता…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    अन्य समाचार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    अग्रसेन स्टील प्लांट को ग्रामीणों का समर्थन, बोले—रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    बालको ने मेटल डिवीजन पेट्रोल पंप में अग्नि आपातकालीन मॉक ड्रिल का किया आयोजन

    बालको ने मेटल डिवीजन पेट्रोल पंप में अग्नि आपातकालीन मॉक ड्रिल का किया आयोजन

    याद किए गए बनवारी लाल, जन्म जयंती पर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा जिला अस्पताल में मरीजों को किया गया फल वितरण

    याद किए गए बनवारी लाल, जन्म जयंती पर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा जिला अस्पताल में मरीजों को किया गया फल वितरण

    छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा 51 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह 3 मई को, कोरबा से कई जोड़े होंगे सहभागी

    छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा 51 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह 3 मई को, कोरबा से कई जोड़े होंगे सहभागी

    वेदांता बालको के योगदान से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आय के स्रोतों में हो रही बढ़ोत्तरी

    वेदांता बालको के योगदान से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आय के स्रोतों में हो रही बढ़ोत्तरी

    बालको ने संयंत्र में रासायनिक रिसाव पर मॉक ड्रिल का किया सफल आयोजन

    बालको ने संयंत्र में रासायनिक रिसाव पर मॉक ड्रिल का किया सफल आयोजन